Shardiya Navratri 2025 Calendar: शारदीय नवरात्रि पर बनेंगे शुभ योग, 9 नहीं 10 दिन रहेंगे

punjabkesari.in Friday, Sep 19, 2025 - 06:50 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि का पर्व 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। जो 01 अक्टूबर तक रहेगा। इस साल शारदीय नवरात्रि बहुत ही विशेष है क्योंकि यह 9 दिन नहीं बल्कि 10 दिनों तक रहने वाले हैं। ऐसा शुभ संयोग करीब-करीब 9 वर्षों बाद बनेगा। 2025 से पहले वर्ष 2016 में नवरात्रि 9 के बजाय 10 दिनों की थी। पुराणों की मानें तो नवरात्रि की तिथियों का बढ़ना बहुत ही शुभ होता है।

PunjabKesari Shardiya navratri

Auspicious yoga will be formed on Sharadiya Navratri शारदीय नवरात्रि पर बनेंगे शुभ योग
जब शारदीय नवरात्रि का आरंभ 22 सितंबर को होगा तो उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और हस्त नक्षत्र योग के संयोग बन रहा होगा। जो बहुत ही मंगलमय माना गया है। इस दौरान नवदुर्गा की पूजा करना मंगलप्रद रहेगा।

PunjabKesari Shardiya navratri

Sharadiya Navratri will last for 10 days, not 9 शारदीय नवरात्रि 9 नहीं 10 दिन रहेंगे
शारदीय नवरात्रि का एक दिन बढ़ने के कारण नवरात्रि 9 दिनों के बजाय 10 दिनों तक चलेगी। शारदीय नवरात्रि पर्व का आरंभ हर साल हिंदू पंचांग के अनुसार अश्विन प्रतिपदा तिथि से लेकर दुर्गा नवमी तक रहता है। इस साल 2025 में शारदीय नवरात्रि के दौरान तृतीया तिथि 24 और 25 दोनों ही दिन रहने वाली है, जिससे 1 नवरात्रि बढ़ गया है। नवरात्रि पर तिथियों में बढ़ोतरी को सौभाग्यशाली माना जाता है। नवरात्रि तिथियों का क्षय होना अशुभ माना जाता है। जो कोई न कोई हानि का संकेत देता है।

22 सितंबर से शारदीय नवरात्रि कलश स्थापना के साथ शुरु होगी। इस त्यौहार का प्रमुख आकर्षण दुर्गा पूजा है, जो नवरात्रि की षष्ठी तिथि से शुरू होगी। षष्ठी तिथि 28 सितंबर 2025 को मनाई जाएगी। दुर्गा पूजा का आरंभ होगा, जो पांच दिनों तक चलेगा। इस दौरान महा षष्ठी, महासप्तमी, महाअष्टमी, महानवमी और विजयदशमी का पर्व आएगा।

PunjabKesari Shardiya navratri

Shardiya Navratri 2025 Calendar शारदीय नवरात्रि 2025 कैलेंडर
22 सितंबर 2025 –
प्रतिपदा       (शैलपुत्री पूजा)
23 सितंबर 2025 – द्वितीया        (ब्रह्मचारिणी पूजा)
24 सितंबर 2025 – तृतीया         (चंद्रघंटा पूजा)
26 सितंबर 2025 – चतुर्थी          (कूष्माण्डा पूजा)
27 सितंबर 2025 – पञ्चमी          (स्कन्दमाता पूजा)
28 सितंबर 2025 – महा षष्ठी       (कात्यायनी पूजा)
29 सितंबर 2025 – महासप्तमी   (कालरात्रि पूजा)
30 सितंबर 2025 – महाअष्टमी    (महागौरी पूजा)
1 अक्टूबर 2025 – महानवमी     (सिद्धिदात्री पूजा)
2 अक्टूबर 2025 – विजयादशमी

PunjabKesari Shardiya navratri


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News