Shardiya Navratri: आज से हो रहा है शारदीय नवरात्रि का आरंभ, पढ़ें 9 दिनों से संबंधित पूरी जानकारी
punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2023 - 10:11 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Shardiya Navratri: नवरात्रि का पर्व वर्ष में दो बार आता है एक बार तो चैत्र नवरात्रि और दूसरी बार शारदीय नवरात्रि। इस बार यह शारदीय नवरात्रि आश्विन महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को आरम्भ होंगे। यह तिथि अंग्रेजी महीने की 15 अक्टूबर 2023 दिन रविवार को है। प्रतिपदा तिथि का आरम्भ 15 अक्टूबर 2023 को प्रातः सूर्योदय से होगा और समापन अर्धरात्रि पर होगा। इस बार यह नवरात्रि 15 अक्टूबर 2023 से आरम्भ होकर 23 अक्टूबर 2023 तक रहेंगे। अष्टमी का व्रत 22 अक्टूबर को रविवार के दिन रहेगा और महानवमी 23 अक्टूबर 2023 को होगी। 15 अक्टूबर 2023 के दिन ही होगी घट स्थापना।
The classical method of observing Navratri fast is as follows नवरात्रि व्रत रखने की शास्त्रीय विधि इस प्रकार है -
प्रातःकाल जल्दी उठकर व स्नान करने के पश्चात पूजा स्थान पर गंगाजल छिड़क कर स्थान को पवित्र व शुद्ध कर लें। पूजा स्थान में भगवान के समक्ष शुद्ध देसी घी का दीपक प्रज्वलित करें। मां दुर्गा का शुद्ध जल से स्नान करवा कर अभिषेक करें। मां को अक्षत, सिंदूर, लाल सुगंधित फूल अर्पण करें एवं प्रसाद के रूप में मिठाई, फल और यथाशक्ति दक्षिणा अर्पण करें। धूप, दीप जलाकर दुर्गा चालीसा का पाठ करें और माता की आरती उतारें। इसके बाद मन में ही माता के व्रत का संकल्प धारण करें। माता को सात्विक खाद्य पदार्थ का भोग लगाएं।
The material to be offered to the Maa Durga is as follows मां को अर्पण की जाने वाली सामग्री इस प्रकार है -
लाल चुनरी, मौली, लाल रंग के वस्त्र, श्रृंगार का सामान, दीपक, घी, तेल, धूप, नारियल, चावल, कुमकुम, सुगंधित फूल, पान, सुपारी, लौंग, इलायची, सफेद बताशे या कोई मीठा पदार्थ जैसे कि मिश्री, कपूर, फल, मिठाई, कलावा, माता की प्रतिमा या चित्र इत्यादि।
जानिए किस दिन माता के किस स्वरूप की पूजा की जाएगी-
15 अक्टूबर 2023 को प्रथम नवरात्रि के दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है।
16 अक्टूबर 2023 को दूसरे नवरात्रि के दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है।
17 अक्टूबर 2023 को तीसरे नवरात्रि के दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती हैं।
18 अक्टूबर 2023 को चौथे नवरात्रि के दिन मां कुष्मांडा की पूजा की जाती है।
19 अक्टूबर 2023 को पांचवे नवरात्रि के दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है।
20 अक्टूबर 2023 को छठे नवरात्रि के दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है।
21 अक्टूबर 2023 को सातवें नवरात्रि के दिन मां कालरात्रि की पूजा की जाती है।
22 अक्टूबर 2023 को आठवें नवरात्रि के दिन मां महागौरी की पूजा करने का विधान है।
23 अक्टूबर 2023 को नौवें नवरात्रि के दिन को सिद्धिदात्री की पूजा करने से मां की पूर्ण कृपा प्राप्त होती है।
Sanjay Dara Singh
AstroGem Scientists
LLB., Graduate Gemologist GIA (Gemological Institute of America), Astrology, Numerology and Vastu (SSM)