आज शनि उल्टी चाल छोड़ चलेंगे सीधी चाल, जानें 12 राशियों पर पड़ेगा क्या प्रभाव

punjabkesari.in Wednesday, Sep 18, 2019 - 02:18 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
इस बात से तो सब वाकिफ ही होगें कि ग्रहों के प्रभाव के कारण ही इंसान के साथ अच्छा या बुरा होता है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज बुधवार, 18 सितंबर से पूरे 142 दिन बाद धनु राशि में चल रहे शनिदेव उल्टी चाल छोड़कर अब सीधी चाल चलना शुरू कर देंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि के सीधा चलने को शुभ माना जाता है। दो ग्रह राहु-केतु को छोड़कर 18 सितंबर से सभी ग्रह मार्गी रहेंगे और ऐसा आज 2 बजकर 18 मिनट पर होगा। 
PunjabKesari, kundlitv, shani dev
बता दें कि शनिदेव इससे पहले 30 अप्रैल 2018 को वक्री हुए थे। हिंदू मान्यताओं के अनुसार धर्मग्रंथों में शनिदेव को क्रूर होने के साथ न्याय के देवता माना जाता हैं। शनिदेव मनुष्य के कर्म के आधार पर उसे फल प्रदान करते हैं। इनके मार्गी होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलेगा, जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। 

मेष: शनि आपकी राशि के नवें भाव में मार्गी हो रहे हैं। इससे मेष राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा।

वृष: इस राशि के जातकों के लिए शनि आठवें भाव में मार्गी होंगे। इससे कष्टों से छुटकारा मिलेगा।

मिथुन: इस राशि के जातकों के सातवें भाव में शनि के मार्गी होने से सहयोगियों के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

कर्क: शनि छठे भाव में मार्गी होने से कोर्ट कचहरी में लाभ मिलेगा। विदेश जाने के योग बनेंगे।

सिंह: शनि पांचवें भाव में मार्गी होने से संतान सुख मिलेगा और नौकरी बदलने के योग बन सकते हैं।

कन्या: चौथे भाव में शनि मार्गी होगें, जिससे भूमि, भवन, वाहन मिलने के योग बनेंगे।
PunjabKesari, kundlitv, shani dev
तुला: शनि तीसरे भाव में मार्गी होने से साहस में वृद्धि और यात्राओं के योग बनेंगे।

वृश्चिक: इस राशि के लोगों पर साढ़े साती का प्रभाव पड़ेगा और शनि कुंडली के दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे पैतृक संपत्ति में लाभ होगा।

धनु: धनु राशि के जातक भी साढ़े साती के प्रभाव में हैं। शनिदेव धनु राशि के जातकों के लग्न में रहेंगे जिससे स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर: शनि 12वें भाव में मार्गी रहेंगे। मकर राशि के जातकों पर साढ़े साती का प्रभाव है। विदेश जाने के योग बन सकते है।

कुंभ: शनि 11वें भाव में होने से लाभ के योग के साथ नए अवसर मिलेंगे।
PunjabKesari, kundlitv, shani dev
मीन: शनि इस राशि के 10वें भाव में रहेंगे, जिससे कार्यक्षेत्र में ख्याति मिल सकती है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News