Shani-Surya Yuti 2026 : 15 मार्च को बन रही शनि-सूर्य की युति, इन 3 राशियों के जीवन में आ सकती है उथल-पुथल

punjabkesari.in Sunday, Mar 08, 2026 - 02:05 PM (IST)

 शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani-Surya Yuti 2026 : ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को पिता-पुत्र माना गया है, लेकिन इनके बीच शत्रुता का संबंध जगजाहिर है। जब भी ये दो दिग्गज ग्रह एक ही राशि में मिलते हैं, तो उसे द्वंद्व योग या संघर्ष की स्थिति माना जाता है। 15 मार्च 2026 को कुंभ राशि में शनि और सूर्य की यह युति बनने जा रही है। चूंकि शनि कुंभ राशि के स्वामी हैं और सूर्य वहां प्रवेश करेंगे, यह खगोलीय घटना कई राशियों के लिए अग्निपरीक्षा जैसी हो सकती है। विशेषकर 3 राशियों को इस दौरान 'सचेत' रहने की आवश्यकता है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्य आत्मा, सत्ता और पिता का कारक है, जबकि शनि 'कर्म, न्याय और अनुशासन' का। जब सूर्य का प्रकाश शनि की ठंडी और धीमी प्रकृति से मिलता है, तो जीवन में अनुशासनहीनता के कारण दंड मिलने की संभावना बढ़ जाती है। 2026 की यह युति इसलिए भी खास है क्योंकि यह होलाष्टक और चैत्र नवरात्रि के आस-पास का समय होगा।

 Shani Surya Yuti 2026

इन 3 राशियों के जीवन में आ सकती है उथल-पुथल

कुंभ राशि 
चूंकि यह युति आपकी ही राशि के प्रथम भाव में हो रही है इसलिए सबसे अधिक प्रभाव आप पर ही पड़ेगा। सूर्य और शनि की गर्मी से आपको सिरदर्द, आंखों में समस्या या हड्डी से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों के साथ अनबन हो सकती है। आप पर काम का बोझ बढ़ेगा लेकिन क्रेडिट मिलने में देरी होगी। इस दौरान अहंकार से बचें। मैं ही सही हूं वाली सोच आपके बने-बनाए रिश्तों को बिगाड़ सकती है।

सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं और वे अपने शत्रु शनि के साथ आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे। जीवनसाथी के साथ पुराने विवाद फिर से उभर सकते हैं। छोटी सी बात बड़ी बहस का रूप ले सकती है। धैर्य का साथ न छोड़ें। यदि आप बिजनेस पार्टनरशिप में हैं, तो लेन-देन को लेकर पारदर्शिता रखें। इस समय नया निवेश करना जोखिम भरा हो सकता है। बाहरी लोगों की बातों में आकर घर का माहौल खराब न करें। संयम ही इस युति का एकमात्र समाधान है।

 Shani Surya Yuti 2026

कर्क राशि 
कर्क राशि वालों के लिए यह युति आठवें भाव में बनेगी, जिसे ज्योतिष में संकट और गुप्त परिवर्तनों का भाव माना जाता है। शेयर बाजार या सट्टेबाजी से दूर रहें। धन का निवेश सोच-समझकर करें, अन्यथा पैसा फंस सकता है।  वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। सूर्य-शनि की दृष्टि आपके संचित धन पर भी होगी, जिससे अचानक बड़े खर्चे सामने आ सकते हैं। अपनी गुप्त बातें किसी से साझा न करें। इस समय आपका 'लो प्रोफाइल' रहना ही बेहतर है।

 Shani Surya Yuti 2026
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News