लव राशिफल 11 अगस्त- था कौन मेरा एक तू ही था सांसों से ज्यादा जो ज़रूरी था

punjabkesari.in Tuesday, Aug 11, 2026 - 04:50 AM (IST)

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope) आज साथी के साथ लंबे समय से चल रहे मनमुटाव को दूर करने के लिए किसी रोमांटिक जगह पर घूमना जा सकते हैं। सिंगल क्रश को कार्यक्षेत्र में न देखकर परेशान हो जाएंगे। 

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope) आज साथी बहुत अच्छे और रोमांटिक मूड में रहेंगे। आज के दिन को यादगार बनाने के लिए अंतरंग क्षणों का मजा लेंगे। सिंगल क्रश को छुप-छुप कर देखते रहेंगे।
 
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते के बारे में घरवालों से बातचीत कर सकते हैं। शादीशुदा लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। सिंगल क्रश को इंप्रेस करने के लिए अपनी लुक चेंज करें। 

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope) आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। साथी आपकी कही हुई किसी बात से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में रोमांस की कमी रहेगी। क्रश का किसी ओर के साथ हंस-हंस का बात करना सिंगल को अच्छा नहीं लगेगा। 

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope) साथी का बात-बात पर शक करने और लड़ने की आदत से दोनों के रिश्ते में दरार पैदा हो सकती है। लव पार्टनर के साथ रोमांटिक डिनर डेट पर जाएंगे। सिंगल क्रश की प्यारी से मुस्कान देखकर फिस से उनके प्यार में पड़ जाएंगे। 

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope) आज का दिन बहुत रोमांटिक रहने वाला है। साथी के साथ मौसम का मजा लेने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। सिंगल की लाइफ में किसी खास की एंट्री होगी। 

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope) जो लोग रिलेशन में हैं, वो अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कोई विशेष चर्चा कर सकते हैं। अन्य साथी के साथ विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। सिंगल एक्स की यादों में खोए रहेंगे। 

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope) आज एक्स से अचानक मुलाकात हो सकती है, जिससे एक बार फिर से दिल में हलचल होने लगेगी। लव लाइफ में रोमांस की गर्माहट बनी रहेगी। सिंगल घरवालों की पसंद से शादी करने के लिए मान जाएंगे। 

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope) साथी बेरंग हो चुकी लव लाइफ में रोमांस का तड़का लगाने अपनी बुरी आदतों में सुधार करने की कोशिश करेंगे। सिंगल क्रश की शादी की खबर सुनकर उदास हो जाएंगे। 

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope) आज का दिन बहुत सुहावना रहने वाला है। साथी आपके चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए कोई स्पेशल तोहफा दे सकते हैं। सिंगल अपने से बड़ी उम्र के व्यक्ति को दिल दे बैठेंगे। 

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope) शादीशुदा लोग अपने रिश्ते को पहले और मजबूत और गहरा बनाने के लिए इंचिमेसी का सहारा लेंगे। अन्य साथी के साथ अपने दिल को एन्जाॉय करेंगे। सिंगल एक तरफा आशिक बने रहेंगे। 

मीन लव राशिफल (Pisces Love Horoscope) आज साथी आपको संतुष्ट और खुश करने के लिए रोमांस की सारी हदें पार सकर देंगे, दोनों इस पल को बहुत एन्जॉय करेंगे। सिंगल क्रश को सोशल मीडिया पर प्रपोज कर सकते हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News