Shani Sade Sati: हर व्यक्ति के जीवन में 3 बार आती है शनि की साढ़ेसाती, बुरे प्रभाव से बचाएंगे ये मंत्र

punjabkesari.in Saturday, Jun 24, 2023 - 07:16 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Sade Sati: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय का ग्रह माना गया है। आम जनमानस शनि का नाम सुनकर भयभीत हो जाता है लेकिन ये धारणा गलत है। वे अच्छे कर्म के लिए अच्छा और बुरे कर्म के लिए बुरा फल प्रदान करते हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार शनि की साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं। पहला उदय चरण, दूसरा शिखर चरण और तीसरा अस्त चरण। शनि का प्रत्येक चरण ढाई साल का होता है। जो जातक पहले चरण के प्रभाव में आते हैं, उन्हें मानसिक परेशानियां बनी रहती हैं। शनि के दूसरे चरण में शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव जातकों के कार्यक्षेत्र और परिवार पर पड़ता है। साढ़ेसाती के अस्त चरण में फाइनेंशियल ट्रब्लस का सामना करना पड़ता है, आमदनी अठन्नी खर्चा रुपया होता है।

PunjabKesari Shani Sade Sati

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

Can Shani pain be reduced क्या शनि पीड़ा को कम किया जा सकता है ?

इन उपायों के द्वारा साध्य पाप कर्म के फल भोग से तो मुक्ति मिल जाती और दुख में कुछ कमी आ जाती है किंतु असाध्य पाप कर्मों के फल भोग में पूजा-पाठ, जप-तप भी अपना पूरा प्रभाव नहीं दिखा पाते। उन्हें तो भोगना ही पड़ता है। वे मनुष्य में सहन शक्ति दे देते हैं जिससे दुख ज्यादा महसूस नहीं होता।

Mantra chanting for Shani's Sade Sati शनि की साढ़ेसाती के लिए मंत्र जाप
शनि की साढ़ेसाती के असर से जूझ रहे हैं तो इसका भी उपाय है। वैसे सच यह है कि साढ़ेसाती के दौरान गलत काम से बचने की कोशिश करते हुए अच्छे काम किए जाएं तो यही साढ़ेसाती अच्छे फल देकर जाती है। कई बार तो यह लोगों को इतना धनवान बना देती है जिसके बारे में उन्होंने कभी सोचा भी न हो। शनि की साढ़ेसाती का असर है तो इस दौरान शनि के वैदिक मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।  

PunjabKesari Shani Sade Sati

Shani Vedic Mantra श्री शनि वैदिक मंत्र-
ॐ  शन्नो देवी रभिष्टय आपो भवन्तु।
पीपतये शनयो रविस्र वन्तुन:।।

इस मंत्र का जप करने से शनि की साढ़ेसाती का बुरा असर खत्म हो जाता है। ध्यान रखें कि 23 हजार बार इस मंत्र का जाप करना चाहिए।  

Shani Beej Mantra श्री शनि बीज मंत्र-
ॐ  शं शनैश्चराय नम:।
ॐ  प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:।।

इस मंत्र का जाप शनिवार को ही करें। साढ़ेसाती के भय से मुक्ति पाने का सबसे आसान उपाय है।

PunjabKesari Shani Sade Sati

Shani Pauranik mantra श्री शनि पौराणिक मंत्र :
श्री नीलांजन समाभासं, रवि पुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्ड सम्भूतं, तं नमामि शनैश्चरम ।।

इस मंत्र का जाप करने से शनि की प्रसन्नता प्राप्त होती है।

PunjabKesari kundli

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News