शनि जयंती के दिन भूलकर भी न खरीदें ये चीजें, वरना शनि देव हो सकते हैं नाराज
punjabkesari.in Sunday, May 10, 2026 - 01:00 AM (IST)
Shani Jayanti 2026 : हिंदू धर्म शनि जंयती का विशेष महत्व है। हर वर्ष ज्येष्ठ अमावस्या के दिन शनि जयंती मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 16 मई, 2026 को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में आने वाले सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। सात ही साढ़ेसाती और ढैय्या का बुरा प्रभाव भी कम हो जाता है। माना जाता है कि इस दिन किए गए कुछ कामों से शनिदेव प्रसन्न होते हैं, वहीं अनजाने में की गई कुछ गलतियां उन्हें नाराज कर सकती है। इस दिन कुछ चीजों को खरीदने की मनाही होती है। जिसे भूलकर भी नहीं खरीदना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन सी चीजों को शनि जयंती के दिन नहीं खरीदना चाहिए।
शनि जयंती के दिन इन चीजों को भूलकर भी न खरीदें
काले तिल
शनि जयंती के दिन भूलकर भी काले तिल नहीं खरीदने चाहिए। शनिदेव की पूजा में काले तिल का बहुत खास महत्व है, लेकिन शनि जयंती के दिन इसे घर लेकर आना जीवन में बहुत सारी परेशानियां बढ़ा सकती है और घर की सुख-शांति में असर पड़ सकता है।
सरसों का तेल
वैसे तो शनिदेव को प्रसन्न करने और उनकी पूजा को सफल बनाने के लिए सरसों के तेल का खास इंतजाम किया जाता है। लेकिन शनि जयंती के के दिन सरसों के तेल की खरीदारी करना भारी पड़ सकता है। ऐसा करने से सेहत संबंधी समस्या होने लगती है।
लोहे का सामान
शनि जयंती के दिन लोहे और लोहे से बनी चीजों की खरीदारी करना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि लोहे का सम्मान इस दिन खरीदने से आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और दुर्घटनाएं होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
नमक
शनि जयंती के दिन नमक खरीदने से भी बचना चाहिए। इस दिन नमक खरीदने से कर्ज बढ़ता है और सेहत में भी भारी गिरावट देखने को मिलती है। माना जाता है कि शनि जयंती के दिन नकर खरीदने से शनि देव नाराज हो सकते हैं।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
