Shani Jayanti 2026 : शनि जयंती पर इन 5 राशियों की बदल सकती है किस्मत, बस करें ये 4 शुभ कार्य

punjabkesari.in Sunday, May 03, 2026 - 04:03 PM (IST)

Shani Jayanti 2026 : शनि जयंती शनिदेव की कृपा पाने के लिए बहुत शुभ दिन माना जाता है। इस साल शनि जयंती 16 मई को मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस दिन शनिदेव की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से जीवन से कष्टों का नाश हो जाता है और शुभ फलों का प्राप्ति होती है। इसके साथ ही यह दिन उन राशियों के लिए भी खास रहने वाला है, जो ढैय्या और साढ़ेसाती से प्रभावित है। इस दिन शनिदेव की पूजा करने के साथ कुछ खास उपाय करने से इन प्रभावों  से राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन से उपाय हैं, जिन्हें करने से शनिदेव का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होगा। 

इन राशियों पर है साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव
इस समय शनि मीन राशि में विराजमान हैं। मेष, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को ऊपर शनि की महादशा चल रही है और यह  ढैय्या और साढ़ेसाती से भी प्रभावित हैं। शनि के इस प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपायों को करना इनके लिए बहुत फायदेमंद रह सकता है। 

साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभाव से बचने के उपाय
साढ़ेसाती और ढैय्या से प्रभाव लोगों को 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए और बजरंगबली को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। इस उपाय को करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और अपनी खास कृपा बनाएं रखते हैं।

शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शमी के पौधे की पूजा करें क्योंकि शमी का सीधा संबंध शनिदेव से माना गया है। शनि जयंती के दिन शमी की पूजा करने से जीवन में आ रही परेशानियों  से छुटकारा मिलता है और मन की हर इच्छा पूरी होती है।

शनि जयंती के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं शनि चालीसा का पाठ करें। इस उपाय को करने से  जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता प्राप्त होती है। करियर और पारिवारिक जीवन में शुभ फल प्राप्त होते हैं। 

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News