वट सावित्री और शनि जयंती का महासंयोग, इन राशियों का शुरू हो जाएगा Golden Time

punjabkesari.in Saturday, Jun 01, 2024 - 11:40 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Vat Savitri Vrat and Shani Jayanti 2024 Maha Sanyog: शनि जयंती का पावन पर्व कुछ दिनों में आने ही वाला है। इसी के साथ आपको बता दें कि 6 जून को शनि जयंती के साथ-साथ वट सावित्री व्रत भी रखा जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ये दोनों दिन ही बेहद खास माने जाते हैं। यदि इस दिन सच्चे मन से पूजा-पाठ की जाए तो जीवन बेहद ही खुशनुमा माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार काफी सालों बाद ऐसा शुभ संयोग बनने जा रहा है। इस वजह से सारी 12 राशियां प्रभावित होंगी। लेकिन आज इस आर्टिकल में बात करेंगे उन राशियों के बारे में जिनके लिए ये संयोग कुछ ज्यादा खास रहेगा। तो चलिए जानते हैं-

PunjabKesari Shani Jayanti

Taurus वृषभ राशि
इस महासंयोग के बाद वृष राशि के जातक काफी खुश रहने वाले हैं। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उन्हें मनचाही खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बिजनेस में मनचाहा लाभ मिलेगा। घर-परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। भाग्य के अच्छे सहयोग से आपको हर काम में सफलता मिलेगी। जीवन में सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

आज का पंचांग- 1 जून, 2024

आज का राशिफल 1 जून, 2024- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

लव राशिफल 1 जून - प्यार का रंग है फिजाओं में, धड़कनों में तेरे गीत हैं मिले हुए

Tarot Card Rashifal (1st June): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

June 2024 Shubh Muhurat: जून में मांगलिक कार्य करने के लिए ये दिन हैं बेहद खास, देखें शुभ मुहूर्त की पूरी List

आज जिनका जन्मदिन है, जानें कैसा रहेगा आने वाला साल
 

Leo सिंह राशि
कारोबार में धन कमाने के बहुत से मौके मिलेंगे। इस गोचर के बाद आर्थिक दशा पहले से भी ज्यादा बेहतर हो जाएगी। करियर में शुभ फल देखने को मिलेंगे। अगर विदेश जाने का प्लान बन रहे है तो वो भी सफल हो सकता है। समाज में मान-सम्मान बढ़ने की सम्भावना है। कोई भी नया काम शुरू करने के लिए भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। बेवजह की परेशानियों से मुक्ति मिलेगी।

PunjabKesari Shani Jayanti

Capricorn मकर राशि
वट सावित्री और शनि जयंती के महासंयोग की वजह से मकर राशि के जीवन में खुशियों की बहार आ जाएगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नया कारोबार शुरू करने के लिए भाग्य का साथ मिलेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होने की सम्भावना है। पैसों से जुड़ी अगर कोई समस्या थी तो वो दूर हो जाएगी। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है।

Libra तुला राशि
ये महासंयोग आपके लिए शुभ समाचार लेकर आ सकता है। कारोबार में यदि कोई परेशानी थी वो भी दूर हो जाएगी। जो लोग सरकारी नौकरी का वेट कर रहे थे उन्हें भी मनचाही खुशखबरी सुनने को मिलेगी। रुका हुआ धन किसी की मदद से वापिस मिल सकता है। रचनात्मक कार्यों की तरफ आपका रुझान बढ़ता हुआ नजर आएगा।

PunjabKesari Shani Jayanti
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News