Shani Asta 2026: 13 मार्च को अस्त होंगे शनि देव, साढ़ेसाती और ढैय्या वालों को राहत

punjabkesari.in Friday, Mar 06, 2026 - 07:37 AM (IST)

Shani Asta 2026: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्मफल दाता शनि देव जब भी अपनी चाल या स्थिति बदलते हैं, तो उसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलता है। साल 2026 में शनि की स्थिति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ज्योतिष गणना के अनुसार 13 मार्च 2026 को शनि अस्त हो जाएंगे और 21 अप्रैल 2026 तक अस्त अवस्था में रहेंगे।

शनि का अस्त होना कई राशियों के लिए राहत और नए अवसर लेकर आ सकता है। खासकर उन लोगों के लिए यह समय राहत भरा माना जा रहा है, जिन पर शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या चल रही है। इस दौरान कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं, खासकर करियर, धन और व्यापार के मामलों में।

PunjabKesari Shani Asta 2026

शनि अस्त होने का क्या होता है प्रभाव
ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह सूर्य के बेहद करीब पहुंच जाता है, तो वह पृथ्वी से दिखाई नहीं देता और उसे अस्त अवस्था कहा जाता है। इस दौरान ग्रह की शक्ति कुछ समय के लिए कम मानी जाती है। शनि के अस्त होने से उसकी कठोर दृष्टि का प्रभाव कुछ राशियों पर कम हो सकता है। यही कारण है कि जिन लोगों पर साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव चल रहा है, उन्हें इस समय कुछ राहत महसूस हो सकती है।

13 मार्च 2026 से 21 अप्रैल 2026 तक शनि के अस्त रहने की अवधि कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। खासतौर पर मेष, वृश्चिक, धनु और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान करियर, आर्थिक स्थिति और जीवन के कई क्षेत्रों में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हालांकि ज्योतिषीय प्रभाव व्यक्ति की कुंडली और ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है, इसलिए किसी भी बड़े निर्णय से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है।

ज्योतिष के अनुसार शनि के अस्त होने से 4 राशियों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं।

PunjabKesari Shani Asta 2026

मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना बेहद सकारात्मक परिणाम दे सकता है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, उन्हें इस अवधि में कुछ राहत मिल सकती है। इस समय आप अपने खर्चों पर बेहतर नियंत्रण बना पाएंगे और आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे मजबूत होने लगेगी। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। जो लोग विदेश से जुड़े कार्यों में लगे हुए हैं, उन्हें सफलता मिलने की संभावना है। नौकरी और व्यवसाय दोनों ही क्षेत्रों में नई संभावनाएं बन सकती हैं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए भी शनि का अस्त होना लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलने के संकेत हैं। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना भी बन रही है। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह समय बेहद अच्छा साबित हो सकता है। किसी बड़ी डील के फाइनल होने के योग बन रहे हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।

PunjabKesari Shani Asta 2026

धनु राशि
धनु राशि के लोगों के लिए शनि का अस्त होना राहत भरा समय लेकर आ सकता है। इस दौरान शनि ढैय्या से कुछ राहत मिलने के संकेत मिल रहे हैं। लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे और आर्थिक मामलों में भी सुधार देखने को मिल सकता है। पैसों की तंगी धीरे-धीरे खत्म होने लगेगी। करियर के क्षेत्र में भी प्रगति के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। यह समय आपके आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकता है।

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि का अस्त होना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। जिन लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव चल रहा है, उन्हें इस दौरान राहत महसूस हो सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के संकेत हैं। आमदनी के नए स्रोत खुल सकते हैं और आपकी मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। संपत्ति से जुड़े मामलों में भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान जमीन या घर खरीदने की योजना सफल हो सकती है। विदेश से जुड़े कामों में भी सफलता मिलने की संभावना है।

PunjabKesari Shani Asta 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News