Shani Asta 2023: सावधान ! 30 जनवरी को शनि होंगे अस्त, इन राशियों को रहना होगा सतर्क

punjabkesari.in Tuesday, Jan 24, 2023 - 08:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani Asta 2023: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक समय-समय पर उदय होते हैं, अस्त होते हैं, सीधी चाल चलते हैं, जिसे मार्गी होना कहा जाता है और वक्री अवस्था में आते हैं यानी जिसे हम उल्टी चाल चलना कहते हैं।  किसी भी ग्रह का गोचर, उदय और अस्त होना सभी राशियों के जीवन पर खासा प्रभाव डालता है। शनिदेव 30 जनवरी 2023 को अस्त होने जा रहे हैं। साल 2023 में शनि देव अस्त भी होंगे उदय भी होंगे, वक्री अवस्था में भी आएंगे और सीधी चाल भी चलेंगे और शनि की इस चाल से सारी राशियां प्रभावित होंगी।

PunjabKesari  Shani Asta

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

जनवरी 2023 को मकर राशि से 30 साल के बाद अपने कुंभ राशि में आने के बाद शनिदेव 30 जनवरी 2023 को रात 12 बजकर 6 मिनट से 6 मार्च रात 11 बजकर 36 मिनट तक अस्त अवस्था में रहेंगे। इसके बाद शनिदेव 17 जून 2023 को रात 10 बजकर 48 मिनट पर वक्री हो जाएंगे। वहीं 4 नवंबर 2023 को सुबह 8 बजकर 26 मिनट पर मार्गी हो जाएंगे।

वैदिक ज्योतिष में शनि को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है और यह एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं। यही कारण है कि शनि का प्रभाव व्यक्ति पर अधिक समय तक रहता है।

शनि देव को हमारे ज्योतिष में और नवग्रहों में एक प्रमुख स्थान हासिल है। इन्हें न्याय का देवता और कर्म का कारक माना गया है। ऐसा माना जाता है कि शनि देव जिस पर प्रसन्न हो जाएं, उसे रंक से राजा बना देते हैं और जिन पर उनकी क्रूर दृष्टि पड़ती है, उस व्यक्ति की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ऐसा भी माना जाता है कि हमारे इसी जीवन में शनि हमारे कर्मों के मुताबिक हमें फल देते हैं।
     
ऐसे 30 जनवरी को शनि के अस्त होने से किन राशि के जातकों के धन हानि के योग बन रहे हैं। किन राशि के जातकों को विशेष सावधान रहना होगा। 17 जनवरी 2023 से धनु राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल चुकी है और मिथुन राशि और तुला राशि वाले शनि की ढैया से मुक्त हो चुके हैं।

मकर राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू हो चुका है। कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू हो चुका है जबकि मीन राशि पर 17 जनवरी 2023 से शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो चुका है। इसी तरह कर्क राशि और वृश्चिक राशि पर शनि की ढैया शुरू हो चुकी है।

30 जनवरी को अब शनि अस्त होने जा रहे हैं तो  शनि के अस्त होते ही कुछ विशेष राशियों को विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है। शनि के अस्त होने से किन राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।

PunjabKesari  Shani Asta

कर्क राशि: 30 जनवरी को शनि के अस्त होने से कर्क राशि के जातकों को करियर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। अगर कर्क राशि के जातक कोई व्यापार या नौकरी करते हैं तो आपको निवेश करने से पहले बहुत सोच-विचार करना होगा। इस दौरान आपको आर्थिक नुकसान होने की भी संभावना है।

सिंह राशि: 30 जनवरी को शनि के अस्त सिंह राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति हिल सकती है। अगर आप अपने फिजूलखर्ची पर काबू नहीं रखेंगे तो स्थिति हाथ से निकल जाएगी। इस वजह से आपको अपने पैसों का प्रबंधन ठीक से करना होगा। शनि के अस्त होने से आपका प्रेम या वैवाहिक जीवन प्रभावित हो सकता है।

वृश्चिक राशि: शनि के अस्त होने से वृश्चिक राशि वालों को भी सावधान रहने की आवश्यकता है। वृश्चिक राशि के जातकों को इस दौरान किसी को पैसा उधार नहीं देना चाहिए अन्यथा पैसा डूब सकता है। शनि के अशुभ प्रभाव से माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। शनि की गिरावट का असर आपके करियर पर भी पड़ेगा।

शनि देव की साढ़ेसाती, ढैया के अलावा शनिदेव के क्रूर प्रभाव से बचने के लिए कुछ उपाय बताएं जा रहे हैं। श्रद्धा भाव से इन उपायों को करने से शनिदेव की कृपा हासिल होती है।

शनि मंदिर में शनिवार के दिन सरसों के तेल का दीपक जलाने से लाभ होगा।

PunjabKesari  Shani Asta

शनिवार के दिन काले तिल और काली वस्तुओं का दान करने से विशेष लाभ होगा। इतना ही नहीं, इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करने से भी खासा लाभ होता है।

शनिवार के दिन हनुमान जी की पूजा करने से व्यक्ति पर शनि देव की कुदृष्टि नहीं पड़ती। व्यक्ति को नियमित रूप से सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए।

गुरमीत बेदी
9418033344

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News