2022 में इन 4 राशियों पर नहीं पड़ेगी शनि की बुरी नजर

punjabkesari.in Saturday, Nov 27, 2021 - 08:55 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani 2022: ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से राशि बदलने वाले ग्रह माने जाते हैं। इन्हें एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब अढ़ाई साल का समय लगता है। 29 अप्रैल, 2022 को शनि कुम्भ राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। इस राशि में गोचर शुरू करते ही कुछ राशि वालों को शनि के प्रकोप से मुक्ति मिल जाएगी तो कुछ राशि वाले शनि की चपेट में आ जाएंगे। खास बात है कि 2022 में शनि एक बार नहीं बल्कि 2 बार राशि बदलने जा रहे हैं जिसकी वजह से इस बार 5 नहीं बल्कि एक ही साल में 8 राशि वालों को शनि की दशा का सामना करना पड़ेगा।

PunjabKesari Shani 2022

8 राशियों पर रहेगी शनि की दृष्टि
शनि नए साल में 29 अप्रैल को अपनी राशि बदलेंगे जिससे धनु वालों को शनि साढ़े साती से मुक्ति मिल जाएगी वहीं मीन वालों पर ये प्रारम्भ हो जाएगी। इसके साथ ही मकर और कुम्भ वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती रहेगी तो वहीं कर्क और वृश्चिक वालों पर शनि ढैया लेकिन इसी साल 12 जुलाई को शनि वक्री अवस्था में एक बार फिर से मकर राशि में गोचर करने लगेंगे। जिससे वे राशियां जो शनि की दशा से मुक्त हो गई थीं, फिर से इसकी चपेट में आ जाएंगी। 12 जुलाई से लेकर 17 जनवरी तक धनु, मकर और कुम्भ वालों पर शनि की साढ़े साती रहेगी और मिथुन और तुला वालों पर शनि ढैया।

PunjabKesari Shani 2022

इन 4 राशियों पर नहीं पड़ेगी शनि की नजर
इस तरह देखा जाए तो 2022 में मकर, धनु, कुम्भ और मीन वालों को शनि साढ़े साती का सामना करना पड़ेगा तो वहीं मिथुन, कर्क, तुला और वृश्चिक वालों को शनि ढैया का। कुल मिला कर 8 राशियों पर 2022 में शनि का प्रभाव रहेगा। वहीं मेष, वृषभ, सिंह और कन्या वालों पर शनि की दृष्टि नहीं पड़ेगी।

बरतें ये सावधानियां
इस दौरान जोखिम भरे कार्य करने से बचें। किसी का गलती से भी बुरा न करें। किसी का अपमान न करें। अकेले यात्रा न करें। शराब न पिएं। मांसाहारी भोजन न करें। किसी भी तरह के वाद-विवाद से दूर रहें।

PunjabKesari Shani 2022


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News