September 2023 Pisces Horoscope: मीन राशि के लिए सिंतबर महीने का राशिफल

punjabkesari.in Friday, Sep 01, 2023 - 10:53 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

September 2023 Pisces Horoscope: आज बात करेंगे सितंबर का महीना मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा ? गुरु और राहु दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं। लग्न का स्वामी शुभ गोचर में है। शुक्र पंचम भाव में शुभ गोचर में हैं। सूर्य छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। बुध भी छठे भाव के गोचर में हैं और ये शुभ है। मंगल सप्तम में शुभ गोचर में नहीं हैं। मीन राशि के जातकों को साढ़ेसाती से घबराने की जरुरत नहीं है क्योंकि ये जल तत्व की राशि है, यहां पर शनि बुरा फल नहीं करते।

Status of Karma Sthana in the month of September सितंबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: लग्न का स्वामी गुरु है। इस भाव के स्वामी का पंचम जाना अच्छा है। यदि आपके पास जॉब नहीं है तो हो सकता है आपको नौकरी मिलेगी। पहली जॉब का मौका मिलेगा। यदि आप कारोबार कर रहे हैं तो काम में बढ़ोतरी होगी। धन भाव के ऊपर से गुरु का गोचर है। धन भाव का स्वामी शनि बारहवें भाव में है। इसके ऊपर बुध की दृष्टि भी है। खर्चें जरुर बढ़ सकते हैं।

Relationship status in September सितंबर महीने में रिलेशन की स्थिति: रिलेशनशिप का भाव होता है सप्तम। शादी इसी भाव से देखी जाती है। यहां पर मंगल का गोचर है। मंगल गुस्से वाला ग्रह है। मंगल और केतु झगड़ा करवाते हैं। मंगल जब चंद्रमा को देखता है तो आपका स्वभाव थोड़ा गुस्से वाला हो जाएगा।  मंगल वाणी वाले भाव को देख रहे हैं। शुक्र पंचम में हैं, ये निश्चल प्रेम का भाव है। जो पहले से रिलेशनशिप में हैं, उन्हें बढ़िया समय बिताने का मौका मिलेगा।

Health status in the month of September सितंबर महीने में सेहत की स्थिति: सेहत के भाव में सूर्य का गोचर शुभ है। सूर्य इस भाव के स्वामी भी हैं। खान-पान का बेहद ध्यान रखें। पेट में खराबी देखने को मिलेगी। ड्राइविंग थोड़ी स्लो करें।

Status of education in the month of September सितंबर महीने में शिक्षा की स्थिति: बुध का गोचर आपकी कुंडली में बढ़िया है। एजुकेशन के भाव में शुक्र बैठे हैं। ये समय सही रहेगा।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News