Kundli Tv- सावन: संतान-धन का सुख देगा ये जाप

punjabkesari.in Wednesday, Jul 25, 2018 - 02:37 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (देखें VIDEO)

PunjabKesari
देवों के देव महादेव अर्थात शिव शंकर को संहार का देवता कहा जाता है। भगवान शिव सौम्य और रौद्ररूप दोनों के लिए जगत विख्यात हैं। सृष्टि की उत्पत्ति, स्थिति एवं संहार के अधिपति शिव ही हैं। शिव पुराण के अनुसार जो भी व्यक्ति श्रद्धा-भक्ति के साथ शिव पूजा या शिव मंत्र का जाप करता है तो उसकी हर समस्या दूर हो सकती है। शिवजी की कृपा से संतान सुख मिल सकता है और पैसों से जुड़ी बाधाएं खत्म होती हैं। 

तो आईए जानते हैं शिव जी का एक एेेसे ही प्रभावशाली मंत्र के बारे में- इस मंत्र के जाप से सभी परेशानियां खत्म हो जाती हैं। रोज सुबह स्नान आदि से निर्वत होने के बाद घर के मंदिर में रुद्राक्ष की माला से इस मंत्र का जाप 108 बार करने से व्यक्ति की किस्मत चमक सकती है। 

PunjabKesari
रोज़ाना सुबह नित्यकर्म से निवृत होकर किसी शिवालय में जाएं अथवा घर के पूजास्थल में विराजित अथवा पारद शिवलिंग का विधिवत पूजन करें। संभवतः लाल और पीले रंग के कपड़े पहनें। पूर्व मुखी होकर बैठें तथा पूजा के लिए कुशा का आसान इस्तेमाल करें। नारियल के तेल में रक्त चंदन मिलाकर दीपक करें। गूगल से धूप करें। गेंहू शिवलिंग पर अर्पित करें। धतुरे के पुष्प शिवलिंग पर अर्पित करें। लाल चंदन से शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं। पानी में गुड़ मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें तथा जायफल हाथ में लेकर इस मंत्र का 108 बार जाप करें।

PunjabKesari
मंत्र: ह्रीं ॐ भुवनेश्वाय सर्वलोकविभूषणाय नमः शिवाय ह्रीं।। 

PunjabKesari
जाप पूरा होने के बाद जायफल घर की पूर्व दिशा में छुपाकर रख दें। इस उपाय से निश्चित ही आपके संतान सुख में वृद्धि होगी, जीवन वैभवशाली बनेगा, अपार धन की प्राप्ति होगी तथा सामाजिक वर्चस्व बढ़ेगा। शिव और शक्ति दोनों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होगा। परमेश्वर शिव जगतपिता है। बस आवश्यकता है हमें अपने ईश्वर पर निष्ठां और विश्वास रखने की।

आ रहा है सदी का सबसे बड़ा चंद्र ग्रहण, किन राशियों पर बरसाएगा अपना कहर (देखें VIDEO)

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Jyoti

Recommended News

Related News