Sawan somvar Nag Panchami: आज बन रहा है बेहद खास संयोग, ये उपाय करेंगे आपको कालसर्प दोष से मुक्त

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 06:59 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sawan somvar 2023: आज 21 अगस्त को सावन माह का सातवां सोमवार है। इसी के साथ एक और गुड न्यूज बता दें कि आज नाग पंचमी भी मनाई जाएगी, जो महादेव को बहुत प्रिय है। ऐसे में भगवान शिव और सांपों की पूजा करके बहुत से दोषों से मुक्ति पाई जा सकती है। दो त्यौहार होने की वजह से आज का दिन सोने पे सुहागा की तरह माना जा रहा है। जो लोग कालसर्प दोष से पीड़ित हैं वो कुछ खास उपाय करके इससे छुटकारा पा सकते हैं। ज्योतिष में कालसर्प दोष को बहुत खतरनाक माना गया है। इस दोष के कारण व्यक्ति को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। तो आइए ज्यादा देर न करते हुए जानते हैं कि सावन सोमवार और नाग पंचमी के संयोग में कौन से उपाय करने चाहिए।

PunjabKesari Sawan somvar Nag Panchami

Do this remedy today आज करें ये उपाय
Offer this special thing to Lord Shiva भगवान शिव को चढ़ाएं ये खास चीज: अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में कालसर्प दोष है तो उसे रोजाना भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। नागपंचमी के दिन सर्पों की पूजा के बाद शिवलिंग पर कच्चा दूध, गंगाजल और काले तिल चढ़ाएं। ऐसा करने से कोई भी समस्या आपको तंग नहीं करेगी।

Chant this mantra today आज करें इस मंत्र का जाप: आज सबसे पहले पंचामृत के साथ शिवलिंग का अभिषेक करें और फिर नाग गायत्री मंत्र का जाप करें:

PunjabKesari Sawan somvar Nag Panchami

मंत्र- ॐ नवकुलाय विद्महे विषदंताय धीमहि तन्नो सर्प: प्रचोदयात्

कालसर्प दोष से निजात पाने के लिए ये मंत्र बहुत प्रभावी माना जाता है।

Rope measure रस्सी का उपाय: अगर कोई व्यक्ति नाग-नागिन का जोड़ा नहीं ला सकता तो आज नागपंचमी के दिन बड़ी सी रस्सी में सात गांठें लगां लें और नाग देवता का प्रतिकात्मक रूप मानकर आसन पर पूजा स्थान पर स्थिपित करे। इसके बाद धूप जलाएं और राहु-केतु के बीज मंत्रों का जाप करें। मंत्रों का उच्चारण करते समय एक-एक गांठें खोलें और फिर इसे नदी में प्रवाहित कर दें।

PunjabKesari Sawan somvar Nag Panchami

Rahu Beej Mantra राहु बीज मंत्र - ॐ रां राहवे नमः
Ketu Beej Mantra केतु बीज मंत्र - ॐ कें केतवे नमः

Draw a snake at the main gate मुख्य द्वार पर बनाएं नाग: आज के दिन घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ गोबर, गेरू या मिट्टी से सर्प की आकृति बनाएं। इस उपाय को करने से घर-परिवार पर आने वाली विपत्तियां टल जाती हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News