सावन शिवरात्रि पर बनेगा दुर्लभ चतुर्ग्रही योग, इन 4 राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत और आय में होगा इजाफा

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 12:49 PM (IST)

Sawan Shivratri Chaturgrahi Yoga : सनातन धर्म में सावन माह की शिवरात्रि का विशेष आध्यात्मिक महत्व है। यह पावन दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती की उपासना के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से इस वर्ष की सावन शिवरात्रि बेहद खास और मंगलकारी रहने वाली है। इस दिन एक अत्यंत शुभ और दुर्लभ चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दुर्लभ संयोग के प्रभाव से 4 विशेष राशियों के जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होगा, आर्थिक तंगी दूर होगी और आय के नए स्रोत खुलेंगे। तो आइए हैं कि वो कौन सी 4 राशियां हैं, जिन्हें सावन माह की शिवरात्रि पर शिव जी की खास कृपा प्राप्त होगी।  

मेष राशि
सावन माह शिवरात्रि पर बन रहा चतुर्ग्रही योग मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाली है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करेंगे। लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों सावन की शिवरात्रि पर बन रहा चतुर्ग्रही योग आपके लिए शानदार रहेगा। बिजनेस संबंधित निवेश करना आपके लिए उत्तम रहेगा। सरकारी जॉब कर रहे जातकों के आमदनी में बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि
तुला राशि वालों सावन माह की शिवरात्रि में आपको कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। धर्म-कर्म के कामों में आपका मन लगेगा। युवाएं काम को लेकर नई योजनाएं बनाएंगे। बच्चे खेलकूद में मस्त रहेंगे। आपको सही लोगों की पहचान हो सकती है। सेहत ठीक रहेगी।

मकर राशि
मकर राशि वालों नया काम शुरू करने के लिए समय अनुकूल चल रहा है। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का अधिकारियों के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ जरूरी बात शेयर कर सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News