महादेव की विशेष कृपा से सावन में इन राशियों को मिलेगी बड़ी सफलता, खुलेंगे तरक्की के द्वार
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 01:28 PM (IST)
Sawan Lucky Zodiac Signs : सावन के महीने को हिंदू धर्म में बहुत चमत्कारी और बहुत फलदायी माना जाता है। सावन का पूरा महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है। सावन के महीने में शिव जी को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई तरह के उपाय करते हैं और पूरे विधि-विधान के साथ उनकी पूजा करते हैं। इस बार सावन का महीना कई राशियों के लिए बहुत शुभ रहने वाला है। ग्रहों के शुभ संयोग और महादेव की विशेष कृपा से कुछ राशियों के जीवन में बड़ा सकारात्मक बदलाव आने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिन्हें सावन के महीने में मनचाही सफलता मिलेगी और बंद किस्मत के ताले खुलेंगे।
मेष राशि
सावन का महीना मेष राशि के जातकों के लिए खास रहने वाला है। जो लोग सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे थे, उन्हें मनचाहे परिणाम मिलेंगे। लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। लव लाइफ में रोमांस की नई बहार छाई रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।
कन्या राशि
कन्या राशि के स जातकों के लिए सावन का महीना सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी डीस हाथ लग सकती है। इस राशि के छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामले को हल करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिल सकती है।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर शिव जी की विशेष नजर रहेगी। आपकी मेहनत का फल अब आपको मिलने वाला है। शिक्षा और प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नौकरी के सिलसिले में विदेश यात्रा या लंबी दूरी की यात्रा के योग बन रहे हैं, जो भविष्य में बेहद फायदेमंद साबित होगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
