Sawan Katha 2026: सावन में क्यों उमड़ती है शिवभक्तों की भीड़? जानिए, महादेव के नीलकंठ बनने की अद्भुत कथा

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2026 - 08:35 AM (IST)

Sawan Katha 2026: देवादिदेव महादेव की उपासना का सबसे पावन महीना 'सावन' आज से शुरू हो गया है। आज यानी 30 जुलाई 2026 से शिवालयों में 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' की गूंज सुनाई दे रही है। शिव भक्तों के लिए यह महीना किसी उत्सव से कम नहीं है, क्योंकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन के दौरान सृष्टि का संपूर्ण कार्यभार स्वयं भोलेनाथ ही संभालते हैं। यह पवित्र मास अगले महीने 28 अगस्त को सावन पूर्णिमा के साथ समाप्त होगा।

PunjabKesari Sawan Katha 2026

महादेव को क्यों प्रिय है सावन?
अक्सर भक्तों के मन में यह सवाल उठता है कि आखिर साल के 12 महीनों में सावन ही महादेव को सबसे अधिक प्रिय क्यों है? 

PunjabKesari Sawan Katha 2026

पौराणिक मान्यता के अनुसार श्रावण मास को देवों के देव महादेव भगवान शंकर का प्रिय महीना माना जाता है। इस संबंध में पौराणिक कथा है कि जब सनत कुमारों ने महादेव से उन्हें श्रावण महीना प्रिय होने का कारण पूछा तो महादेव भगवान शिव ने बताया कि जब देवी सती ने अपने पिता दक्ष के घर में योगशक्ति से शरीर त्याग किया था, उससे पहले देवी सती ने महादेव को हर जन्म में पति के रूप में पाने का प्रण किया था। अपने दूसरे जन्म में देवी सती ने पार्वती के नाम से हिमाचल और रानी मैना के घर में पुत्री के रूप में जन्म लिया। पार्वती ने युवावस्था के श्रावण महीने में निराहार रहकर कठोर व्रत किया और उन्हें प्रसन्न कर विवाह किया, जिसके बाद ही महादेव के लिए यह विशेष हो गया।

श्रावण के महीने में भगवान शंकर की विशेष रूप से पूजा की जाती है। इस दौरान पूजन की शुरूआत महादेव के अभिषेक के साथ की जाती है। अभिषेक में महादेव को जल, दूध, दही, घी, शक्कर, शहद, गंगाजल, गन्ने के रस आदि से स्नान कराया जाता है। अभिषेक के बाद बेलपत्र, शमीपत्र, दूब, कुशा, कमल, नीलकमल, आक मदार, जवाफूल कनेर, राई फूल आदि से शिवजी को प्रसन्न किया जाता है। इसके साथ ही भोग के रूप में धतूरा, भांग और श्रीफल महादेव को चढ़ाया जाता है।

PunjabKesari Sawan Katha 2026

महादेव का अभिषेक
महादेव का अभिषेक करने के पीछे एक पौराणिक कथा का उल्लेख है कि समुद्र मंथन के समय हलाहल विष निकला था। उस विष का पान महादेव ने किया था। इससे वह मूर्च्छित हो गए थे। उनकी दशा देखकर सभी देवी-देवता भयभीत हो गए थे। भोलेनाथ को होश में लाने के लिए निकट में जो चीजें उपलब्ध थीं, देवता उनसे महादेव को स्नान कराने लगे, इसके बाद से ही जल से लेकर तमाम उन चीजों से महादेव का अभिषेक किया जाता है।

PunjabKesari Sawan Katha 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News