Sawan Kalashtami: सावन की कालाष्टमी पर बरसेगी काल भैरव की कृपा, संकटों से मुक्ति के लिए जरूर करें ये महाउपाय!

punjabkesari.in Tuesday, Aug 04, 2026 - 10:53 AM (IST)

Sawan Kalashtami 2026: सावन का पवित्र महीना भगवान शिव की भक्ति के लिए जाना जाता है, लेकिन इस महीने में आने वाली कालाष्टमी का भी विशेष महत्व है। वर्ष 2026 में सावन मास की कालाष्टमी कल मनाई जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव के रौद्र रूप, भगवान काल भैरव की पूजा करने से जीवन के सभी कष्ट और भय दूर हो जाते हैं।

PunjabKesari Sawan Kalashtami

काल भैरव की पूजा से दूर होंगे संकट
कालाष्टमी का व्रत भक्तों के लिए संकटमोचक माना जाता है। कहा जाता है कि जो भक्त सच्चे मन से इस दिन काल भैरव की आराधना करते हैं, उन्हें नकारात्मक शक्तियों और शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। सावन के महीने में इस व्रत का फल दोगुना हो जाता है क्योंकि यह समय महादेव और उनके अवतारों की कृपा पाने के लिए सर्वोत्तम है।

PunjabKesari Sawan Kalashtami

सावन कालाष्टमी पर संकटों से मुक्ति के लिए जरूर करें ये महाउपाय
शास्त्रों के अनुसार कुत्ते को भैरव बाबा का वाहन कहा जाता है। अत: इस रोज कुत्ते की सेवा का विशेष महत्व है। कुत्ते को रोटी और दूध खिलाएं। इससे भगवान काल भैरव शीघ्र प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर अपनी छत्रछाया बनाए रखते हैं। काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाने से सांसारिक वस्तुएं, भोग-विलास के साधन, सुख-समृद्धि और निरोगी जीवन प्राप्त होता है। 

ज्योतिषी विद्वान कहते हैं केतु कुत्ते का प्रतीक है। कुत्ता पालने या उसकी सेवा करने से केतु का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है।

PunjabKesari Sawan Kalashtami

उदर व्याधि के लिए एक काले रंग के कुत्ते का बाल और अकरकरा बच्चे के गले में बांध देने से बालक के उदर के रोग और ज्वर नष्ट हो जाते हैं।

कुत्ता शनि और केतु का भी प्रतीक माना जाता है। इनकी शांति के लिए काले या काले-सफेद रंग के कुत्ते को रोटी खिलाएं।

जिनकी कुंडली में कालसर्प योग होता है, उन्हें घर में काला कुत्ता पालना चाहिए।

काल भैरव की कथा जरुर सुनें।

बाबा काल भैरव के आगे तेल का दीपक लगाने से हर इच्छा पूरी होती है।

PunjabKesari Sawan Kalashtami

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News