Sawan 2026 Upay : सावन में लड़कियां जरूर करें ये 5 काम, महादेव की कृपा से मिलेगा मनचाहा जीवनसाथी
punjabkesari.in Sunday, Aug 02, 2026 - 12:09 PM (IST)
Sawan 2026 Upay : हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत खास और शुभ माना जाता है। सावन का पूरा महीना शिव जी और माता पार्वती की पूजा के लिए समर्पित होता है। सावन सोमवार का पहला व्रत 3 अगस्त को रखा जाएगा। माना जाता है कि इस माह के दौरान पूरे विधि-विधान के साथ शिव जी और माता पार्वती की पूजा करने से मन की हर मुराद पूरी होती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि किसी लड़की की शादी में बार-बार समस्या आ रही हैस या वो मनचाहा वर पाना चाहती है, तो सावन का महीना सबसे उत्तम माना जाता है। तो आइए जानते हैं कि मनचाहा वर पाने के लिए सावन में लड़कियों को कौन से 5 काम करने चाहिए।
सावन सोमवार व्रत का संकल्प
सावन सोमवार के दिन लड़कियां सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे पीले या लाल रंग के वस्त्र धारण करें। उसके बाद घर के मंदिर की सफाई करने के बाद व्रत का संकल्प लें। माना जाता है ऐसा करने से कुंडली के विवाह संबंधी सारे दोष दूर होते हैं।
केसर मिश्रित दूध या शहद से अभिषेक
सावन के माह में शिवलिंग की पूजा करने जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करना बहुत खास माना जाता है। सावन में तांबे के लोटे में कच्चा दूध और केसर मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। इस उपाय को करने से जीवन में मधुरता बनी रहती है। मनचाहे वर की प्राप्ति होती है।
माता पार्वती को श्रृंगार सामग्री भेंट करें
शिवलिंग की पूजा के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करना भी उतना ही जरूरी है, क्योंकि वे अखंड सौभाग्य की देवी हैं। किसी भी सोमवार या सावन के प्रदोष व्रत के दिन शिव मंदिर जाएं और माता पार्वती को लाल चूड़ियां, सिंदूर, बिंदी, मेंहदी और चुनरी जैसी सुहाग सामग्री अर्पित करें। इस,उसाय को करने से विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं।
गौरी-शंकर मंत्र का जाप
सावन माह के दौरान पूरे विधि-विधान के साथ शिव जी की पूजा करें और उनके मंत्रों का जाप करें। मंत्र के नियमित जाप से मानसिक शांति मिलती है और आपके जीवन में एक अनुकूल जीवनसाथी का आगमन होता है।
शिव-पार्वती का प्रतीकात्मक गठबंधन
सावन में शिव मंदिर में जाकर पूजा के बाद एक पवित्र लाल या पीला कलावा लें। इस कलावा को भगवान शिव और माता पार्वती की मूर्तियों या तस्वीरों के चारों ओर इस तरह लपेटें कि दोनों आपस में बंध जाएं। यह गठबंधन आपके आने वाले वैवाहिक जीवन की मजबूती और जीवनसाथी के साथ अटूट प्रेम की प्रार्थना का प्रतीक माना जाता है।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
