Saturn Rise 2023:  5 मार्च को शनि हुए उदय, वृश्चिक राशि वाले पैसों के मामले में सावधान रहें

punjabkesari.in Monday, Mar 06, 2023 - 04:52 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Shani rashi parivartan शनि राशि परिवर्तन: शनि देव ने 17 जनवरी को गोचर किया था कुंभ राशि में और उसके बाद कुछ राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती शुरू हुई है और कुछ राशियों के ऊपर से शनि का प्रभाव कम हुआ है। 17 के बाद 30 को शनि अस्त हो गए और अब दोबारा से 5 मार्च को उदय होंगे और ये गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण होगा क्योंकि 30 साल बाद शनि कुम्भ राशि में प्रवेश करेंगे। शनि देव की दो राशियां हैं मकर और कुंभ राशि। शनिदेव का प्रिय घर कुम्भ राशि है। शनि का उदय होना इसलिए ज्यादा अहम है क्योंकि शनि 31 साल बाद कुंभ राशि में प्रवेश के दौरान शतभिषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। शनिदेव जब राहु के नक्षत्र में जाएंगे तो पूरे प्रभावी हो जाएंगे। शतभिषा नक्षत्र कर्म फल देने वाला नक्षत्र है। इसके अच्छे फल देखने को मिलेंगे। 15 अक्टूबर तक शनि इसी नक्षत्र में रहेंगे। इसके बाद फिर घनिष्ठा में जाएंगे और 24 नवंबर को दोबारा शतभिषा में आएंगे। इस नक्षत्र में रहने के दौरान शनि कर्म के हिसाब से फल देंगे।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें 

वृश्चिक राशि: जो वृश्चिक राशि है, वहां से शनि तीसरे भाव से गोचर कर रहे थे। तीसरे और चौथे भाव के मालिक हैं। चूंकि अब शनि की ढैया शुरू हो गई है तो अब वृश्चिक राशि वालों को थोड़ा सावधान रहने की जरुरत है। सबसे पहले शनि छठे भाव को देख रहे हैं। खान-पान पर ध्यान देने की जरूरत है। ड्रिंकिंग और स्मोकिंग से परहेज रखें। इसका असर सेहत पर देखने को मिल सकता है। यदि किसी को पैसा उधार दे रहे हैं तो उसे न दें नहीं तो पैसा फंसने की संभावना है। यदि आप कर्ज ले रहे हैं तो वो भी लम्बा चल सकता है। किसी की भी जिम्मेदारी लेने से बचें। शनिदेव की सातवीं दृष्टि जा रही है कर्म स्थान के ऊपर। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो काम धीमी गति से होगा। हो सकता है आपको मेहनत के परिणाम न मिलें।

शनि की दसवीं दृष्टि जाएगी चंद्रमा के ऊपर। इसका मतलब आप सुस्त हो जाएंगे, किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज का काम कल पर न छोड़ें। यदि आपकी कुंडली में शुक्र, बुध या मंगल की दशा चल रही है तो हो सकता है, आपको कोई दिक्कत का सामना करना पड़े।

नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728

PunjabKesari kundli


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News