क्या है सर्वपितृ अमावस्या की Importance, जानिए इससे जुड़ी पौराणिक जानकारी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 04:13 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
25 सितंबर दिन रविवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ पितृ पक्ष का समापन हो जाएगा। हिंदू धर्म की प्रचलित मान्यताओं के अनुसार इस अमावस्या को पितृ विसर्जनी अमावस्या, महालय समापन, महालय विसर्जन और दर्श अमावस्या भी कहते हैं। तो वहीं आश्‍विन माह में आने के कारण इस अमावस्या को आश्‍विन अमावस्या भी कहा जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार इस दिन तर्पण तथा पिंडदान केवल पिता के लिए ही नहीं बल्कि समस्त पूर्वजों एवं मृत परिजनों के लिए भी किया जाता है। इस दिन समस्त कुल, परिवार तथा ऐसे लोगों को भी जल दिया जाता है, जिन्हें जल देने वाला कोई न हो।

PunjabKesari Pitru Paksha, Pitru Paksha 2022, Pitru Paksh Amavasya 2022, Pitru Paksh Amavasya 2022 Date, Sarvapitri amavasya, Sarvapitri amavasya 2022, Dharmik Concept, Pitar, Amavasya Ashwin Mass, Dharm, Punjab Kesari

तो आइए इसी खास दिन के मद्देनजर आज जानते हैं सर्वपितृ अमावस्या से जुड़े 10 राज- 
धार्मिक और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सर्वपित अमावस्या पितरों को विदा करने की अंतिम तिथि होती है। ऐसा कहा जाता है 15 दिन तक पितृ घर में विराजते हैं जिसके चलते लोग अपने पूर्वजों की सेवा करते हैं जिसके बाद सर्वपित अमावस्या के दिन इनकी विदाई की जाती है। 

कहा जाता है कि जिन लोगों को अपने पितरों के बारे में जानकारी न या कह सकते हैं भूले-बिसरे पितरों का भी इसी दिन श्राद्ध करते हैं। अतः इस दिन श्राद्ध करना बेहद आवश्यक होता है। 

PunjabKesari Pitru Paksha, Pitru Paksha 2022, Pitru Paksh Amavasya 2022, Pitru Paksh Amavasya 2022 Date, Sarvapitri amavasya, Sarvapitri amavasya 2022, Dharmik Concept, Pitar, Amavasya Ashwin Mass, Dharm, Punjab Kesari

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari

अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग किसी न किसी कारण के चलते श्राद्ध तिथियों में अपने पितरों का श्राद्ध नहीं कर पाता तो बता दें ऐसे में सर्वपितृ अमावस्या पर श्राद्ध कर सकते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सभी पितर आपके द्वार पर उपस्थित पर होते हैं। 

PunjabKesari Pitru Paksha, Pitru Paksha 2022, Pitru Paksh Amavasya 2022, Pitru Paksh Amavasya 2022 Date, Sarvapitri amavasya, Sarvapitri amavasya 2022, Dharmik Concept, Pitar, Amavasya Ashwin Mass, Dharm, Punjab Kesari

हिंदू धर्म के पुराणों के अनुसार सर्वपितृ अमावस्या के दिन न केवल श्राद्ध आदि कार्य किए जाते बल्कि सर्वपितृ अमावस्या पर पितृ सूक्त्म पाठ, रुचि कृत पितृ स्तोत्र, पितृ गायत्री पाठ, पितृ कवच पाठ, पितृ देव चालीसा और आरती, गीता पाठ और गरुड़ पुराण का पाठ करने का अत्यधिक महत्व माना जाता है।

शास्त्र में एक श्लोक वर्णित है जो इस प्रकार है पुन्नामनरकात्म त्रायते इति पुत्रः। इस श्लोक का अर्थ है जो नरक से त्राण (रक्षा) करता है वहीं पुत्र है। इस दिन किया गया श्राद्ध पुत्र को पितृ दोषों से मुक्ति दिलाता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News