Sanatan Dharma, Hindu Deities: सनातन धर्म के अपमान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2026 - 10:20 AM (IST)
नई दिल्ली (एजैंसी): सोशल मीडिया पर सनातन धर्म और हिंदू देवी-देवताओं के कथित अपमान तथा साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली ऑनलाइन सामग्री के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में जनहित याचिका दायर की गई है।
गुजरात के सामाजिक कार्यकर्त्ता हितेंद्र कुमार पुरुषोत्तमभाई गढ़िया की ओर से दायर याचिका में केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय, इलैक्ट्रोनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय, दिल्ली सरकार सहित गूगल/यूट्यूब, मेटा, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ‘एक्स’ और व्हाट्सएप को प्रतिवादी बनाया गया है।
याचिका में केंद्र सरकार और सोशल मीडिया मंचों को ऐसी ऑनलाइन सामग्री की पहचान कर उसे हटाने या ब्लॉक करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है, जो कथित तौर पर सांप्रदायिक सौहार्द, राष्ट्रीय अखंडता और न्यायिक स्वतंत्रता के खिलाफ लोगों को भड़का सकती है।
