Sagittarius 2025 Prediction: धनु राशि वालों के लिए बड़ी भविष्यवाणी, अगले 4 महीने में होंगे बड़े बदलाव

punjabkesari.in Thursday, Aug 28, 2025 - 10:01 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Sagittarius 2025 Prediction: यह विदा लेता हुआ साल अब धनु राशि वालों के लिए अपनी झोली में कई सौगातें लेकर आ रहा है. वैसे तो धनु राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है लेकिन इसके बावजूद अब इस साल के बाकी बचे महीने यानी 31 दिसंबर तक का समय धनु राशि वालों को कई क्षेत्र में कामयाबी भी देने वाला है। कई सरप्राइज आपको मिलने वाले हैं। कुछ सुखद घटनाएं भी आपकी लाइफ में होने वाली हैं। कई ग्रह मिलकर अब आपकी जिंदगी में खुशियों के रंग भी भरने वाले हैं और कामयाबी की कहानी भी लिखने वाले हैं।

आपके जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में गोचर कर रहे होते हैं, वही कुंडली में आपकी चंद्र राशि होती है। जिन लोगों का नाम  यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे, से शुरू होता है. उनकी कुंडली में धनु राशि होती है। धनु राशि के लोग उत्साही, जोशीले, और साहसी होते हैं। ये लोग दूसरों के मनोभाव को आसानी से समझ लेते हैं। ये लोग उदार, परोपकारी, और इमोशनल भी होते हैं।

थोड़ा विनोदी और चंचल भी होते हैं। ये लोग प्रेम में समर्पित रहते हैं और अपने साथी के लिए वफ़ादार होते हैं। ये लोग स्पष्टवादी और उदारवादी होते हैं। क्रिएटिव एक्टिविटी में उनके काफी रुचि रहती है। ये लोग बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं। अब अगले 4 महीने यानी 31 दिसंबर 2025 तक का समय धनु राशि वालों के लिए कई मोर्चों पर बहुत ही शानदार रहने वाला है। आपकी लव लाइफ में, आपके कैरियर में, आपके बिजनेस में और जिंदगी में कुछ बड़ा होने वाला है। कुछ ऐसी घटनाएं भी आपके साथ होगी जो आपको रोमांचित करेंगी। इन 4 महीनों के दौरान कौन से बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे, कब-कब ग्रहण लगेगा और उसका धनु राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा। ग्रहों के खेल की शुरुआत नवग्रह में गुरु का दर्जा हासिल बृहस्पति की चाल से करते हैं।

देवगुरु बृहस्पति इस समय मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं और वह अतिचारी अवस्था में है यदि तीन गुना तेज रफ्तार में चल रहे हैं. देवगुरु बृहस्पति 18 अक्तूबर 2025 को मिथुन राशि से कर्क राशि में जाएंगे जो देवगुरु बृहस्पति की उच्च राशि है। उच्च राशि में आकर बृहस्पति हमेशा परम बलशाली हो जाते हैं। 11 नवंबर को गुरु कर्क राशि में वक्री अवस्था में चले जाएंगे, यानि उल्टी चाल चलेंगे। फिर साल के अंत में 5 दिसंबर को देवगुरु बृहस्पति उल्टी चाल में ही फिर से मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे। यानी अगले 4 महीने  देवगुरु बृहस्पति dhanu राशि वालों के लाइफ पर जबरदस्त असर डालने वाले हैं।

देव गुरु बृहस्पति के बाद अब शनि देव की बात करते हैं। शनि देव 13 जुलाई से  उल्टी चाल चल रहे हैं यानी रेट्रोग्रिड हैं और 28 नवंबर 2025 तक वक्री अवस्था में रहेंगे और धनु राशि भी शनि के प्रभाव से अछूती नहीं रहेगी क्योंकि धनु राशि पर शनि की ढैया भी चल रही है। राहु और केतु यह दोनों ग्रह इस साल के बाकी महीना में अब कोई राशि परिवर्तन नहीं करने वाले। राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में गोचर करते रहेंगे। लेकिन इन 4 महीना के दौरान सूर्य 4 बार राशि परिवर्तन करेंगे। मंगल, बुध, शुक्र का राशि परिवर्तन 2 से 3 बार होगा। चंद्रमा तो हर अढ़ाई दिन के बाद अपनी राशि बदल लेते हैं।

7 सितंबर को चंद्र ग्रहण और 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा। यह दोनों ग्रहण भी धनु राशि वालों की लाइफ पर असर डालेंगे।ग्रहों का यह परिवर्तन 31 दिसंबर तक धनु राशि वालों की जिंदगी के अलग-अलग पहलू पर गहरा असर डालने वाला है। ग्रहों की चाल से धनु राशि वालों के करियर और व्यवसाय में लगातार तरक्की होगी। इस समय आपकी मेहनत दोगुना रंग लाएगी। जो लोग नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी की उम्मीद कर रहे हैं, उन्हें शुभ समाचार मिल सकता है। बिजनेस करने वालों के लिए भी यह समय बड़ा लाभकारी रहेगा। कोई बड़ा सौदा हो सकता है। कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। बिजनेस में नया पार्टनर मिल सकता है जिसके साथ आप बिजनेस को नहीं ऊंचाई दे सकते हैं।

पुरानी इन्वेस्टमेंट से भी आपको लाभ मिलेगा और नई इन्वेस्टमेंट करने के लिए भी समय आपकी फेवर में रहने वाला है। खासकर सितंबर और अक्टूबर का महीना नई प्रॉपर्टी खरीदने और नई इन्वेस्टमेंट करने के लिए बहुत उपयुक्त रहने वाला है। यदि आप विदेश में नौकरी या व्यापार करना चाहते हैं, तो यह समय आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। ग्रहों का खेल आपको अपार धन लाभ और स्थिरता देने वाला है। देवगुरु बृहस्पति तथा मंगल की आप पर पूरी कृपा बरसने वाली है।

यदि आप किसी कानूनी मामले में फंसे हैं, तो अब आपको राहत मिलने वाली है। शनि के प्रभाव से न्याय मिलेगा और पुराने अटके मामले हल होंगे। आपके विरोधी चारों खाने चित होंगे और हर क्षेत्र में आपका दबदबा बढ़ेगा. तरक्की के रास्ते भी खुलते चले जाएंगे और रास्ते की रुकावटें भी दूर होंगी। विद्यार्थियों के लिए भी समय शुभ रहने वाला है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा रहेगा। परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना पूरा हो सकता है और विदेश में सेटल होने का सपना भी पूरा हो सकता है। देवगुरु बृहस्पति की कृपा से यह समय आपको आध्यात्मिक रूप से भी मजबूत बनाएगा। साधना और ध्यान करने वालों को विशेष लाभ होगा।

अब 31 दिसंबर 2025 तक सूर्य, गुरु, बुध, शुक्र और मंगल का  गोचर आपकी लव लाइफ और फैमिली लाइफ के लिए भी बेहद सुखद रहने वाला है। धनु राशि वालों को सचमुच में सच्चे रिश्तों की पहचान होगी। गुरु की कृपा से अब आपका दिल और दिमाग दोनों स्पष्ट रहेंगे। जो लोग सिंगल हैं, उन्हें किसी खास व्यक्ति का साथ मिल सकता है। शादीशुदा लोगों के लिए यह समय रिश्ते को और मजबूत करने का होगा। जो लोग लंबे समय से विवाह की प्रतीक्षा कर रहे हैं, उनके लिए योग्य जीवनसाथी मिलने के संकेत हैं। प्रेम संबंधों में पारिवारिक सहमति मिलने की संभावना है। यही नहीं देवगुरु बृहस्पति धनु राशि वालों को यात्रा और विदेश संबंधी कार्यों में भी सफलता देने वाले हैं।

धनु राशि वाले वैसे भी घूमने-फिरने के शौकीन होते हैं, अब गुरु और शुक्र का गोचर यात्राओं को केवल आनंद का ही नहीं, बल्कि लाभ का भी जरिया बनाएगा। धार्मिक स्थलों की यात्रा संभव है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। कोई यात्रा अचानक से हो सकती है, जो आपके जीवन का महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। अगर नौकरीपेशा लोग अपने रोजगार में बदलाव की योजना बना रहे हैं तो यह योजना पूरी होगी और तरक्की में आ रही सभी रुकावटें दूर होंगी। धनु राशि वाले नया मुकाम हासिल करेंगे  इस दौरान धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं और धन बचत करने में भी आप कामयाब रहेंगे।

गुरमीत बेदी
9418033344


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News