Remedies for Happy Life: पिछले जन्म के कर्मों को सुधारने के लिए करें ये उपाय, दूर होंगे जीवन से दोष

punjabkesari.in Sunday, Sep 08, 2024 - 05:00 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

जीवन में आगे बढ़ने, तरक्की करने और सुखी रहने के लिए आपको जीवन को बहुत बड़े पर्सपेक्टिव में देखना होगा। अगर आप अपने आज को खराब करके कल के बारे में सोचेंगे। ऐसा करके आप जीवन में लंबे समय के लिए दुखी रहने की प्लानिंग कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि जीवन में सुखी रहने के लिए किन दो पैरेलर लेवल्स में जीवन चलता है।

जीवन हमेशा दो लेवल्स में चलता है। यह दोनों ऊर्जा हमारे जीवन को लगातार बराबर तरीके से प्रभावित करती रहती हैं। इनमें से पहला तल पूर्व जन्म के संचित का होता है। इंसान को अपनी संतान के द्वारा कुछ ऐसी चीजें मिलती हैं,  जिसके बारे में उसके कभी सोचा नहीं होता। दुख भी इसी तरह के होते हैं, जो संतान के द्वारा आते हैं। पिछले जन्मों के संचित कर्मों को तल कहा जाता है। दूसरा तल जो आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, उनके फल भी तल होते हैं। एक दोनों ऊर्जा मिलकर आपकी ऊर्जा को प्रभावित करते हैं। अगर आप इन चीजों को भूलकर केवल पेन किलर के रूप में कुछ उपाय करने की तरफ ध्यान देंगे, तो आपके जीवन से सारी समस्याएं पूरी तरह से निकल नहीं सकती है।

PunjabKesari Remedies for Happy Life

 पिछले जन्मों के संचित कर्म को बृहस्पति कंट्रोल करते हैं। आप की कुंडली के बृहस्पति बहुत ही आराम से बता देते हैं कि आप पिछले जन्मों के कौन से संचित कर्म लेकर आए हुए हैं। परिवार के सभी सदस्यों की जन्म कुंडली के बृहस्पति से यह पता लगा जाता है कि आप लोगों के संचित कर्म आपस में जुड़े हुए हैं। सभी के जुपिटर को एनालाइज करने से संचित कर्मों का पैटर्न अच्छे से समझा जाता है।

बृहस्पति को सही करने के लिए पांच तरीके अपनाए जाते हैं। दो तरीके घर के वास्तु के हैं और तीन आपके द्वारा किए जाने वाले उपाय। जिससे आपके बर्थ चार्ट के बृहस्पति एकदम सही हो सकते हैं या फिर यह कुछ ऐसी निशानियां देते हैं कि आप अपने संचित कर्मों को निपटा सके। सबसे पहले आपको अपनी फैमिली के पुराने रीति-रिवाजों को हमेशा मानना चाहिए। घर में कोई धार्मिक आयोजन अपने परिवार के रीति-रिवाज हिसाब से साल में एक बार जरूर करना चाहिए। यह उपाय आपके बृहस्पति को ठीक करने का सटीक तरीका है।

दूसरा तरीका अपने घर के बुजुर्गों की हर बात को आसानी से मान जाना। उनसे विचार न मिलने के बावजूद भी उनकी हर एक बात मानना ही आपके कर्म हैं। यह आपके बृहस्पति को ठीक करने का दूसरा तरीका है। बृहस्पति को ठीक करने का तीसरा तरीका है अपने जीवनकाल में कम से कम एक या एक से ज्यादा बार पीपल का पेड़ प्लांट कर दिया जाए और इसकी पूरे मन से देखभाल की जाए। यह उपाय आपके जुपिटर को सही करने का तीसरा है।  

घर के वास्तु में आपका घर जितना ब्लॉकड होगा। आपके बृहस्पति उतने ही वीक रहेंगे। अपने घर में वेंटिलेशन को पूरा प्रॉपर रखिए। वेंटिलेशन के सही रखने से घर के बृहस्पति सही रहेंगे। दूसरा आपके घर में एक पूजा स्थान होना चाहिए। वहां पर हर रोज धूप या दिया जरूर जलाएं। साथ ही वहां पर बैठकर थोड़ा बहुत पाठ जरूर करना है। यह आपके बृहस्पति को सही करने का दूसरा तरीका है। इस पांच उपायों को करने से आपके जुपिटर मजबूत होना शुरू हो जाएंगे। जिससे आपको पता लगेगा कि आपके पेंडिंग कर्म अब धीरे-धीरे सही हो रहे हैं। साथ ही हर काम में आपको सफलता मिलनी शुरू हो जाएगी।  

PunjabKesari Remedies for Happy Life

वर्तमान समय में आप जो भी काम करेंगे और उसके आपको जो भी फल मिलेंगे, उसको शनि कंट्रोल कर रह होंगे। आपके कर्मों के द्वारा सुख कम ले रहे हैं और लोगों को परेशानी ज्यादा हो रही है, तो इसका मतलब है कि आपके शनि खराब हो रहे हैं। वर्तमान जीवन में अगर लोगों की वजह से आपके काम खराब हो रहे हैं, तो भी आपके शनि खराब हो रहे हैं।

शनि को सही करने के लिए अपने जीवन के प्लान को सही करना बहुत जरूरी है। इसके लिए सबसे पहले आपको अपने लिए एक संविधान बना लेना चाहिए। अगर आप कांस्टीट्यूशन के साथ हर काम करना शुरू करेंगे, तो आपके इस जन्म के कर्म व्यवस्थित होने शुरू हो जाते हैं। दूसरा आपके अंडर जो भी लोग काम करते हैं, उनके साथ तालमेल अच्छा रखें। इस तरीके से भी आपके शनि सही होंगे। तीसरा किसी का भी हक का पैसा न मारें। ऐसा करने से भी आपके शनि बहुत सही होंगे। अगर आप अपने समय का सही इस्तेमाल करते हैं और दिन के 24 घंटे में कुछ भी अच्छा प्रोडक्टिव करते हैं, तो आपके शनि जबरदस्त ठीक होना शुरू हो जाते हैं।

घर के वास्तु में शनि को सही करने के लिए सबसे पहले घर के दरवाजों को सही रखें। घर के अंदर दीमक के लगने से भी शनि खराब हो जाते हैं। अगर घर के अंदर सीलन या घुटन वाला वातावरण बना हुआ है। यह भी शनि खराब होने की निशानी होती है। घर के एक कोने में ऐसी जगह बना दीजिए जहां से बाहर की सीधी लाइट अंदर न आ सके। इस उपाय को करने से शनि ठीक होने शुरू हो जाते हैं। अगर आप इन दोनों तलों को समझ लेते हैं, तो आपको हर काम में सफलता मिलनी शुरू हो जाती है।

PunjabKesari Remedies for Happy Life


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News