इस दिशा में पैर करके सोने के हैं कई फायदे, ज़रूर पढ़ें

punjabkesari.in Wednesday, Jun 26, 2019 - 03:55 PM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (Video)
हमारे धार्मिक ग्रंथों में जीवन जीने को लेकर बहुत से नियम बताए गए हैं। उन नियमों को अपनाकर व्यक्ति अपनी लाइफ में आने वाली हर परेशानी का सामना कर सकता है। ग्रंथो में सोने के लिए भी कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका ध्यान सभी को रखना चाहिए। कहते हैं कि जो भी मनुष्य इन बातों का ध्यान नहीं रखता उसे जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और धन संबंधी नुकसान भी होता है। 
PunjabKesari, kundli tv
वहीं दूसरी तरफ वास्तुशास्त्र में भी बताया गया है कि सोते समय कभी भी पैर रूम के दरवाजे की तरफ नहीं होने चाहिए। इससे देवी लक्ष्मी घर में प्रवेश नहीं करती हैं। ऐसी ही कुछ खास बातें अन्य धर्मग्रंथों में भी बताई गई हैं, तो आइए जानते हैं। 

विष्णु पुराण के अनुसार सोते समय पश्चिम या उत्तर दिशा की ओर पैर हाेने चाहिए। इससे सेहत संबंधी परेशानियां नहीं होती हैं।
PunjabKesari, kundli tv
महाभारत के अनुशासन पर्व में बताया गया है कि कभी जूठे मुंह नहीं सोना चाहिए। इससे रोग होते हैं और घर में दरिद्रता आने लगती है।

मनुस्मृति में बताया गया है कि गीले पैर रखकर कभी भी नहीं सोना चाहिए। वरना लक्ष्मी जी नाराज हो जाती हैं।

बताया गया है कि सोते समय मुंह में पान या ऐसी कोई चीज नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही सिर पर तिलक या बिंदी लगी हो तो उसे हटा देनी चाहिए। टोपी या पगड़ी पहनकर भी नहीं सोना चाहिए। इससे सकरात्मकता फैलती है। 
PunjabKesari, kundli tv
ऐसा कहा जाता है कि व्यक्ति को बिना कपड़ों के नहीं सोना चाहिए। ऐसा करने से दोष लगता है और घर में दरिद्रता आती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News