Daily horoscope : आज इन राशियों को मिलेगी हर क्षेत्र में तरक्की, पूरे होंगे सारे रुके काम
punjabkesari.in Monday, Nov 09, 2026 - 08:01 AM (IST)
मेष : कारोबारी कामों में कामयाबी मिलेगी, सफलता साथ देगी, मगर रेशा, नजला, जुकाम की शिकायत का डर रहेगा।
Tarot Card Rashifal (9th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
आज का राशिफल 9 नवंबर, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Aaj Ka Good Luck (9th November 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
लव राशिफल 9 नवंबर- सितारों की महफ़िल ने करके इशारा कहा अब तो सारा जहां है तुम्हारा
वृष: आप किसी भी काम को हाथ में लेने और उसे उसके टार्गेट की तरफ आगे बढ़ाने में घबराहट महसूस करेंगे।
मिथुन: यत्न करने पर आपकी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग में कोई बाधा मुश्किल हटेगी, धार्मिक कामों में जी लगेगा, मान-सम्मान की प्राप्ति।
कर्क: जमीनी काम निपटाने के लिए आप उत्साहित तथा हिम्मती रहेंगे, बड़े लोगों में आपका प्रभाव सत्कार बना रहेगा।
सिंह : मजबूत सितारा आपको हिम्मती,उत्साही तथा कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, शत्रु कमजोर रहेंगे।
कन्या : सितारा व्यापार कारोबार में लाभ देने तथा कामकाजी कामों को संवारने वाला, कारोबारी टूरिंग भी लाभ देगी।
तुला: व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, कोशिशों, प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, मान सम्मान की प्राप्ति।
वृश्चिक: सितारा उलझनों, झमेलों तथा पंगों वाला, इसलिए भागदौड़ करने पर भी आपका कोई यत्न सिरे न चढ़ेगा।
धनु : टीचिंग, कोचिंग, प्रकाशन, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, कैटरिंग का काम करने वालों की अर्थ दशा कंफर्टेबल रहेगी।
मकर: राजकीय कामों में कामयाबी मिलेगी, बड़े लोग आपका लिहाज करेंगे, शत्रु भी कमजोर, तेजहीन रहेंगे।
कुंभ: मजबूत सितारा आपको दूसरों पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, मगर फैमिली फ्रंट पर तनाव तथा खींचातनी रहेगी।
मीन : सितारा सेहत को बिगाड़ने, पांव को फिसलाने तथा किसी न किसी मुश्किल को जागृत रखने वाला।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
