Daily horoscope : आज इन राशियों की मेहनत लाएगी रंग, मिलेगा मान-सम्मान और नई पहचान
punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2026 - 08:36 AM (IST)
मेष राशि
आज का समय आपके लिए भाग्यशाली साबित होगा। अपनों के साथ किसी संबंधी से मिलने का कार्यक्रम बन सकता है। कारोबार में किसी पर भी अति-विश्वास करने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। अपनी सेहत के प्रति सजग रहें और लापरवाही से बचें।
लव राशिफल 8 अगस्त- दिल के वीराने में, मेरे फ़साने में तू ही तो हर-दम रहा
Tarot Card Rashifal (08 August): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
आज का राशिफल 08 अगस्त, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Aaj Ka Good Luck ( 8th August 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
वृष राशि
व्यवसायिक दृष्टिकोण से आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है; कारोबारियों को कोई नया अवसर या प्रोजेक्ट हासिल हो सकता है। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं या सरकारी सेवा की तैयारी में जुटे हैं, उन्हें थोड़े और प्रयास की ज़रूरत है। माइग्रेन या सिरदर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
मिथुन राशि
आज आपके जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। बातचीत में संतुलन बनाए रखें, क्योंकि आपकी कोई बात घर के किसी सदस्य को आहत कर सकती है। न्यायालय से जुड़े मामलों में फैसला आपके हित में आ सकता है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी।
कर्क राशि
आज आप ऊर्जा और सकारात्मकता से भरे रहेंगे। अविवाहितों के लिए किसी अच्छे और प्रतिष्ठित परिवार से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। मित्रों के साथ मिलकर किसी आध्यात्मिक या धार्मिक यात्रा की योजना बन सकती है।
सिंह राशि
आज का दिन तरक्की की राह दिखाने वाला रहेगा। अपने आने वाले कल को बेहतर बनाने के लिए आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। व्यावसायिक साझेदार के साथ मिलकर किसी नए काम की नींव रख सकते हैं।
कन्या राशि
आपके लिए आज का दिन सामान्य और शांतिपूर्ण रहेगा। घर पर किसी शुभ या मांगलिक कार्यक्रम की रूपरेखा बन सकती है। कानूनी विवादों में सफलता मिलेगी। जीवन की किसी महत्वपूर्ण दिशा पर पिता से मार्गदर्शन मिल सकता है।
तुला राशि
आज मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार के साथ मनोरंजन का आनंद लेंगे और मूवी देखने का प्लान बन सकता है। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ के योग हैं। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, वे अपने रिश्ते को शादी का नाम दे सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूर बरतें।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए औसतन अच्छा रहेगा। मीडिया जगत से जुड़े लोग अपने कार्यों को बेहतर बनाने के लिए सहकर्मियों का सहयोग लेंगे। बच्चों से जुड़ी कोई सुखद खबर आपका मन प्रसन्न कर देगी।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद सुखद रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के योग बन रहे हैं। युवा वर्ग घरेलू कार्यों में मां का हाथ बंटाएंगे। बच्चों की छोटी-मोटी ज़िद से घर में चहल-पहल बनी रहेगी।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए मंगलकारी है। काम के सिलसिले में परिवार का कोई सदस्य यात्रा पर जा सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता और नज़दीकियाँ बढ़ेंगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
कुंभ राशि
आज भाग्य आपके साथ है। नवविवाहित जोड़े विदेश भ्रमण की योजना बना सकते हैं। जो लोग सिंगल हैं, वे अपने पुराने मित्र या पूर्व-साथी से दोबारा रिश्ता सुधार सकते हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। पूरे परिवार के साथ किसी मित्र के वैवाहिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। माता जी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है।
