Daily horoscope : ग्रहों की शुभ चाल से आज इन राशियों की बदलेगी तकदीर, मिलेगा बड़ा लाभ
punjabkesari.in Friday, Jul 24, 2026 - 08:30 AM (IST)
मेष : सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें,क्योंकि सितारा सेहत को अपसैट रखने वाला है, लेन-देन के काम भी सचेत रहकर करें।
लव राशिफल 24 जुलाई- आंखों-आंखों का मसला अच्छा था, अब ले जाओ अपना बना मुझे मेरी जान
Tarot Card Rashifal (24th July): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
आज का राशिफल 24 जुलाई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
Aaj Ka Good Luck (24th July 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
वृष : व्यापार तथा कामकाज की दशा अच्छी, सोच-विचार में नैगेटिविटी रहेगी, डावांडोल मन के साथ किया गया कोई भी काम सिरे न चढ़ेगा।
मिथुन : कमजोर दिखने वाले शत्रु को भी कमजोर समझने की भूल न करें, क्योंकि वह आपको नुकसान पहुंचाने के लिए तुला हुआ दिखेगा।
कर्क : मन गलत कामों की तरफ भटकता रह सकता है, इसलिए अपने पर जब्त रखें, मगर आम हालात अनुकूल चलेंगे।
सिंह : कोर्ट-कचहरी के साथ जड़े किसी काम के लिए कोशिश न करें, क्योंकि आपकी किसी भी कोशिश के सिरे चढ़ने की उम्मीद नहीं है।
कन्या : हल्की सोच तथा नेचर वाले लोगों के साथ निकटता न रखें, क्योंकि वे आपकी मुश्किलें परेशानियां बढ़ा सकते है।
तुला : अर्थ दशा कमजोर, वैसे न तो कोई कारोबारी टूर करें और न ही कोई कारोबारी काम बे-ध्यानी के साथ करें।
वृश्चिक : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, कोई भी कोशिश अनमने मन के साथ न करें, मन भी डरा-डरा सा रहेगा।
धनु : सितारा उलझनों-झमेलों, पेचीदगियों वाला, ध्यान रखें कि कोई बना-बनाया काम न उखड़-बिगड़ जाए।
मकर : मिट्टी, रेता, बजरी, टिम्बर तथा कंसट्रक्शन मैटीरियल का काम करने वालों को अपने कामों में भरपूर लाभ दिखेगा।
कुंभ : सरकारी कामों के लिए सितारा ढीला, मन डिस्टर्ब रहेगा तथा मान-सम्मान को ठेस लगने का डर रहेगा।
मीन : धार्मिक कामों में बेरुखी रह सकती है, गलत कामों की तरफ भटकते अपने मन पर जब्त रखना सही रहेगा।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
