Daily horoscope : आज इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे महादेव, पूरे होंगे हर अधूरे काम
punjabkesari.in Thursday, May 14, 2026 - 08:01 AM (IST)
मेष : सितारा नुकसान देने तथा आपकी किसी पेमैंट को फंसाने वाला, न तो उधारी में फंसें और न ही किसी के चक्र में फंसें।
वृष : व्यापार कारोबार में लाभ, कारोबारी टूरिंग का प्रोग्राम बनाना भी सही रहेगा, यत्न करने पर कारोबारी, प्लानिंग-प्रोग्रामिंग भी कुछ आगे बढ़ेगी।
Tarot Card Rashifal (14th May): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन
आज का राशिफल 14 मई, 2026- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा
लव राशिफल 14 मई- जचता ही नहीं आंखों में कोई दिल तुम को ही चाहे तो क्या कीजिए
Aaj Ka Good Luck (14th May 2026): आज का गुडलक, 12 राशियों के लिए शुभ संकेत और उपाय
मिथुन : जिस काम के लिए यत्न करेंगे या प्रोग्राम बनाएंगे, उसमें कुछ न कुछ कामयाबी जरूर मिलेगी, शत्रु भी आपके समक्ष ठहर न सकेंगे।
कर्क : आम सितारा मजबूत जो आपको हर मोर्चे पर हावी, प्रभावी, विजयी रखेगा, यत्न करने पर प्रोग्रामिंग भी कुछ सुधरेगी।
सिंह : सितारा पेट में गड़बड़ी रखने वाला, इसलिए खान-पान में उन चीजों को इस्तेमाल न करें जो आपकी तबीयत को सूट न करती हों।
कन्या : कारोबारी दशा अच्छी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी, सफलता साथ देगी, मगर पानी का मर्यादित इस्तेमाल करें।
तुला : मन डरा-डरा तथा डावांडोल सा रहेगा, इसलिए आप किसी भी काम कोशिश को हाथ में लेने के लिए तैयार न होंगे।
वृश्चिक : आप अपनी प्लानिंग, प्रोग्रामिंग को हाथ में लेकर उसे आगे बढ़ाने के लिए यत्नशील तथा एक्टिव रहेंगे।
धनु : भागदौड़ करने पर प्रापर्टी का कोई काम कुछ आगे बढ़ सकता है, इज्जत-मान की प्राप्ति, शत्रु कमजोर रहेंगे।
मकर : बड़े लोग मेहरबान रहेंगे तथा आपकी बात ध्यान के साथ सुनेंगे, कामकाजी व्यस्तता तथा भागदौड़ भी रहेगी।
कुंभ : टीचिंग, कोचिंग, प्रिंटिंग, पब्लिशिंग, टूरिज्म, कंसल्टैंसी, मैडीसन का काम करने वालों की अर्थ दशा बेहतर रहेगी।
मीन : सितारा मन को अशांत, डिस्टर्ब रखने वाला है मगर व्यापार तथा कामकाज की दशा बेहतर रहेगी, यत्नों-प्रोग्रामों में कामयाबी मिलेगी।
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
