Daily horoscope : आज इन राशियों की ग्रह दशा बदल देगी जीवन की दिशा

punjabkesari.in Wednesday, Nov 12, 2025 - 07:21 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

मेष : शाम तक प्रॉपर्टी के किसी काम के लिए भागदौड़ करने वास्ते समय बेहतर, फिर बाद में समय भी आमतौर पर अच्छा ही समझें।

वृष: समय शाम तक कामकाजी तौर पर व्यस्त तथा एक्टिव रखेगा, फिर बाद में भी सरकारी प्लानिंग को आगे बढ़ाने के लिए समय अच्छा।

मिथुन: सितारा शाम तक कारोबारी कामों तथा कामकाजी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग को आगे बढ़ाने के लिए अच्छा, फिर आगे समय भी बेहतर समझें।

कर्क : अर्थ तथा कारोबारी दशा अच्छी, खुशदिल मूड के कारण आप हिम्मती व उत्साही रहेंगे तथा हर काम को हाथ में लेने के लिए तैयार रहेंगे।

सिंह : सितारा शाम तक मुश्किलों वाला, इसलिए हर झमेले को पूरा होमवर्क करने के बाद टैकल करें, मगर बाद में आम हालात सुधरेंगे।

कन्या : सितारा शाम तक कारोबारी टूरिंग, कारोबारी प्लानिंग के लिए अच्छा, मगर बाद में अपने आपको पंगों- झमेलों से बचाकर रखें।

Tarot Card Rashifal (12th November): टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन

लव राशिफल 12 नवंबर- कोई लम्हा मेरा ना हो तेरे बिना, हर सांस पे नाम तेरा

आज का राशिफल 12 नवंबर, 2025- सभी मूलांक वालों के लिए कैसा रहेगा  

तुला: सितारा शाम तक सरकारी व गैर सरकारी कामों में अच्छा रिजल्ट देने वाला, मगर बाद में समय अर्थ दशा बेहतर रखेगा।

वृश्चिक : यत्न करने पर आपकी प्लानिंग-प्रोग्रामिंग आगे बढ़ सकती है, वैसे भी हर मोर्चा पर आपकी पैठ-धाक बनी रहेगी।

धनु : सितारा शाम तक पेट को अपसैट रखने तथा आम हालात को डिस्टर्ब रखने वाला, मगर बाद में इरादों में मजबूती बढ़ेगी।

मकर : सितारा शाम तक कामकाजी कामों में कदम बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर बाद में विपरीत हालात बन सकते हैं।

कुंभ: सितारा शाम तक ढीला, आपके शत्रु आपके किसी भी यत्न को  आगे न बढ़ने देंगे, मगर बाद में कामयाबी मिलेगी।

मीन : सितारा शाम तक बेहतरी करने तथा कदम को बढ़त की तरफ रखने वाला, मगर बाद में अचानक कोई मुश्किल उभर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News