‘रामायण’ ने पहले दिन दुनियाभर में कमाए 155 करोड़ रुपए, भारतीय सिनेमा में बनाया नया रिकॉर्ड

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2026 - 07:10 AM (IST)

नई दिल्ली (एजैंसी): हिंदू पौराणिक महाकाव्य रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण : पार्ट वन’ ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत करते हुए रिलीज के पहले दिन 155 करोड़ रुपए की सकल कमाई की है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 5 नवम्बर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

 फिल्म में रणबीर कपूर ने भगवान राम, साई पल्लवी ने सीता, यश ने रावण और रवि दुबे ने लक्ष्मण की भूमिका निभाई है। फिल्म के निर्माताओं ने एक प्रैस विज्ञप्ति में दावा किया कि फिल्म ने भारतीय सिनेमा के इतिहास में दीवाली से पहले रिलीज हुई फिल्मों में पहले दिन की सर्वाधिक कमाई का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने कहा कि दीवाली से ठीक पहले का समय आमतौर पर फिल्मों के लिए चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि त्यौहार की तैयारियों और लोगों की यात्रा के कारण सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या प्रभावित होती है। इसके बावजूद सुबह के शुरुआती शो से ही सिनेमाघरों में दर्शकों की अच्छी मौजूदगी रही।

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News