Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony: आज पैदा होने वाले बच्चों की कुंडली होगी खास

punjabkesari.in Monday, Jan 22, 2024 - 10:20 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Pran Pratishtha Ceremony: आज 22 जनवरी का दिन बहुत ही खास रहने वाला है। इस रोज उत्तर प्रदेश के अयोध्या में स्थित राम मंदिर में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पूरे देश में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है। लोगों के बीच में एक अलग ही जोश देखने को मिल रहा है। आज कई शुभ योग बन रहे हैं। इस तिथि को लेकर गर्भवती महिलाओं में एक अलग उत्साह देखने को मिल रहा है। बहुत सारी गर्भवती महिलाएं इस ऐतिहासित दिन पर अपने बच्चे को जन्म देना चाहती हैं। उनका मानना है कि इस मंगलमय दिवस पर जन्म लेने वाले बच्चों पर प्रभु श्री राम की विशेष कृपा बनी रहेगी। साथ ही उनके बच्चे रामलला की तरह प्रतापी और भाग्यशाली होंगे।

PunjabKesari Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony
This will be the horoscope of children born on 22 January यह होगी 22 जनवरी को पैदा होने वाले बच्चों की कुंडली
22 जनवरी में जन्म लेने वाले बच्चों की कुंडली बहुत शुभ है। इस दिन चंद्रमा शुक्र की वृष राशि में मौजूद रहेंगे। 22 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष है और सोमवार के साथ द्वादशी तिथि है। जो बच्चे इस दिन जन्म लेंगे उनकी राशि वृषभ होगी।

PunjabKesari Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony

चंद्रमा के वृष राशि में होने से आज के दिन जन्म लेनी वाली संतान माता-पिता के लिए बहुत भाग्यशाली रहेगी। 22 जनवरी को पैदा होने वालों बच्चों की राशि में शनि, मंगल और सूर्य विराजमान रहेंगे। इन बच्चों का छोटी उम्र में ही भाग्य उदय होगा।

PunjabKesari Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony

Horoscope is better for the child बच्चे के लिए बेहतर है कुंडली
22 जनवरी का दिन ग्रह-नक्षत्रों के हिसाब से बहुत अनुकूल रहने वाला है। राम लला के प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन जन्म लेने वाले बच्चों का जीवन बहुत उज्जवल होगा। प्रभु श्री राम की विशेष कृपा बनी रहेगी। साथ ही ऐसे बच्चे रामलला की तरह प्रतापी और भाग्यशाली होंगे। इस दिन जन्मे बच्चों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। ये बच्चे धर्म की राह पर चलने वाले होंगे। सत्य वचन बोलने वाले रहेंगे।  

PunjabKesari Ram Mandir Pran Pratishtha Ceremony


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News