धार्मिक स्थलों का हो रहा विस्तार: विष्णु मित्तल

punjabkesari.in Sunday, Feb 18, 2024 - 08:48 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का दर्शन करने वालों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। करोड़ों लोग राम मंदिर पहुंच रहे हैं। यह आस्था और भावनाओं का संगम है। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह से हमारे आराध्य देव स्थलों का विकास हो रहा है उससे देश में धार्मिक स्थल नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। यह विचार दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष विष्णु मित्तल ने राम मंदिर दर्शन के लिए सुखविहार, जगतपुरी से निशुल्क तीर्थयात्रा बस रवाना करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रा को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

भाजपा उपाध्यक्ष विष्णु  मित्तल ने  कहा कि प्रभु श्री राम का दर्शन संचित कर्मों का परिणाम होता है। इसमें निमित्त बनना बहुत सौभाग्य की बात है। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के नेतृत्व में अयोध्या के दर्शनों के लिए निशुल्क तीर्थयात्रा पर लोगों को भेजा जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News