Raksha Bandhan Rules After Festival : रक्षाबंधन के बाद कब उतारें राखी? जानें शास्त्रों में बताए गए सही नियम

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2026 - 11:02 AM (IST)

Raksha Bandhan Rules After Festival : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस दिन बहनें अपनी भाई की कलाई में बड़े प्यार और श्रद्धा भाव के साथ उनकी कलाी पर राखी बांधती है। यह धागा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भाई-बहन के अटूट प्रेम और सुरक्षा का संकल्प होता है। लेकिन अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है कि त्योहार बीत जाने के बाद राखी को कब तक  बांधकर रखना चाहिए और इसे उतारने का धर्मिक नियन क्या है। तो आइए जानते हैं इससे जुड़े कुछ नियम के बारे में-

Raksha Bandhan Rules After Festival

राखी उतारने के नियम

पितृ पक्ष से पहले
शास्त्रों के अनुसार, रक्षाबंधन के बाद राखी को पितृ पक्ष शुरू होने से पहले उतार देना चाहिए, क्योंकि अशुद्ध काल और श्राद्ध शुरू होने पर कलाई पर राखी बंधे रहना शुभ नहीं माना जाता है। 

जन्माष्टमी का दिन
कई लोग श्री कृष्ण जन्माष्टमी तक अपनी कलाई पर राखी बांधकर रखते हैं। इस दिन श्रीकृष्ण का धन्यवाद करके राखी को उतार देना चाहिए।

24 घंटे या अगले दिन
कुछ शास्त्रों के अनुसार, त्योहार खत्म होने के अगले दिन या 24 घंटे के पूरे होने के बाद शुभ मुहूर्त देखकर राखी उतारी जा सकती है। 

Raksha Bandhan Rules After Festival

उतारी गई राखी का क्या करें?

राखी को किसी पवित्र नदी, बहते जल या जलाशय में प्रवाहित कर दें।

यदि आसपास नदी न हो, तो राखी को किसी पीपल, बरगद या तुलसी के पौधे की मिट्टी में सम्मानपूर्वक दबा दें।

आप चाहें तो इसे किसी लाल कपड़े में लपेटकर अपने पूजा घर में safe रख सकते हैं और अगले वर्ष पुरानी राखी को जल में प्रवाहित कर सकते हैं।

Raksha Bandhan Rules After Festival

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News