रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण का महासंयोग, इन 3 राशियों की किस्मत लेगी नई करवट

punjabkesari.in Thursday, Aug 20, 2026 - 02:22 PM (IST)

Raksha Bandhan Lunar Eclipse : रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का प्रतीक है। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त को मनाया जाएगा। साथ ही इस साल रक्षाबंधन के दिन चंद्र ग्रहण का भी प्रभाव देखने को मिलेगा। ज्योतिष दृष्टिकोण से जब भई कोई पर्व  ग्रहण या भद्रा के साय में आता है, तो उसका प्रभाव 12 राशियों पर देखने को मिलता है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिनके लिए चंद्र ग्रहण किसी वरदान से कम साबित नहीं रहने वाला है। तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह ग्रहण अत्यंत शुभ और फलदायी साबित होने जा रहा है। 

मेष राशि  
रक्षाबंधन पर लगने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए शुभ रहने वाला है। परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाने का प्लान बना सकते हैं। लव लाइफ में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। माता की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। 

मिथुन राशि 
मिथुन राशि के जातकों के लिए रक्षाबंधन पर लगने वाला चंद्र ग्रहण बहुत खास रहने वाला है। जो लोग काम की तलाश में थे, उन्हें अच्छी जॉब मिल सकती है। कानूनी मामले में फैसला आपके हक में रहेगा। किसी दोस्त के साथ मिलकर शुरू किए गए व्यापार में धन लाभ होने की संभावना है।

तुला राशि 
रक्षाबंधन पर लगने वाला चंद्र ग्रहण तुला राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को थोड़ी और मेहनत करने की आवकता है। जो लोग रिलेशन में हैं, वो शादी के बंधन के बंध सकते है। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News