President Draupadi Murmu news: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अक्षयवट, बड़े हनुमान जी के दर्शन किए

punjabkesari.in Tuesday, Feb 11, 2025 - 09:47 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ-2025 के त्रिवेणी संगम में सोमवार को डुबकी लगाई और बड़े हनुमान जी, अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन किए। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह विशेष विमान से प्रयागराज हवाई अड्डे पहुंचीं, जहां राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने उनका स्वागत किया। वहां से वह अरैल पहुंचीं और नाव से संगम पहुंचकर स्नान किया। अधिकारियों के अनुसार, नाव से संगम घाट जाते समय आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति मुर्मू को गंगा और यमुना नदी तथा उसके प्रवाह के बारे में जानकारी दी। 

महाकुंभ में मातृत्व का आशीर्वाद, संगम तट पर 11 महिलाओं ने दिया बच्चों को जन्म प्रयागराज महाकुंभ में 11 महिलाओं ने केंद्रीय अस्पताल में शिशुओं को जन्म दिया, जिससे यह यात्रा उनके लिए खास बन गई। पहला प्रसव 29 दिसम्बर को सोनम नामक महिला को हुआ, जिसके पुत्र का नाम ‘कुंभ’ रखा गया. उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शुभकामनाएं दीं और अस्पताल की बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं की सराहना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News