Pradosh Vrat May 2021: आज शाम करें ये काम और बन जाएं मालामाल

punjabkesari.in Monday, May 24, 2021 - 02:24 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Som Pradosh Vrat 2021: प्रदोष का समय अत्यंत शक्तिशाली और शुभ फल प्रदान करने वाला है। हर माह प्रदोष की तिथि दो बार आती है। भगवान शिव को समर्पित यह दिन अपनी अलग ही विशेषता लिए हुए है। भगवान शिव की खास रूप से पूजा करने पर उनकी विशेष कृपा प्राप्त करने के साथ-साथ ग्रहों के दुष्प्रभावों को भी दूर किया जा सकता है। भगवान शंकर की शरण में गए हर भक्त की रक्षा वे स्वयं करते हैं। सभी ग्रह, देवता, मनुष्य, यक्ष, किन्नर, सर्प इत्यादि के आराध्य भगवान शिव हैं। प्रदोष काल में कुछ ख़ास वस्तुओं के उपयोग से पूजा करके आप अपनी किस्मत का ताला खोल कर मालामाल हो सकते हैं-

PunjabKesari Pradosh Vrat May

Puja shubh muhurat and vidhi- प्रदोष पूजा की तैयारी प्रदोष काल में ही की जाती है। इस बार का प्रदोष सोमवार को पड़ रहा है इसलिए ये सोम प्रदोष कहलाएगा। पूजा का शुभ समय शाम को 7:10 से रात्रि 09:13 मिनट तक है। इस दौरान भगवान शिव को गंगा जल में सफेद चंदन, सुगन्ध, दूध, मिलाकर चांदी कि श्रृंगी से रुद्रा अभिषेक करें। शिव पंचाक्षरी मंत्र का उच्चारण करते हुए निरंतर धारा शिवलिंग पर अर्पित करते हुए उनसे सुख-समृद्धि की कमना करें। जिस प्रकार भोलेनाथ ने चंद्रमा के दोष को दूर किया, उसी प्रकार आपके जीवन की सब परेशानियों को भी दूर करें।

PunjabKesari Pradosh Vrat May

Pradosh vrat ke totke, pradosh vrat ke upay

अगर इस समय रुद्राभिषेक करवाना संभव न हो तो, मात्र सफेद कनेर से, या फिर सफेद पुष्प जो भी उपलब्ध हों 108 की संख्या में लेकर एक-एक करके शिव जी के मन्त्रों का उच्चारण करते हुए अर्पित करें। सकल मनोरथ पूर्ण होंगे। 

PunjabKesari Pradosh Vrat May

आज के दिन रात्रि के समय चांदी को दूध में डूबो कर कुछ समय चंद्रमा की रोशनी में रखें। फिर उस दूध को मल कर नहा लें। ऐसा करने पर असीम धन की प्राप्ति होगी

PunjabKesari Pradosh Vrat May

नीलम
neelamkataria0012@gmail.com

PunjabKesari Pradosh Vrat May


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News