Plants for home:  घर की Main Entrance पर यह पौधे लगाने होते हैं बहुत शुभ, बनी रहती है खुशहाली

punjabkesari.in Monday, Aug 21, 2023 - 01:06 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Plants That Are Best for Home As Per Vastu: घर में आना-जाना मुख्य द्वार से ही लगा रहता है। कहा जाता है कि यही द्वार घर में सुख-शांति के रास्ते खोलता है। माना जाता है कि घर के मुख्यद्वार से ही माता लक्ष्मी का आगमन होता है इसलिए मुख्यद्वार बेहद महत्व रखता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मेनगेट पर कुछ पौधे लगाने बहुत ही शुभ माने जाते हैं। ये वो पौधे होते हैं जो घर में सकारात्मकता के प्रवाह को बनाए रखते हैं। इन पौधों को घर के मुख्यद्वार पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा भी घर से दूर रहती है। आइए जानते हैं, वो कौन से पौधे हैं जिन्हें घर में लगाना अच्छा होता है।

Plants for home entrance घर के मुख्यद्वार के लिए पौधे
Money plant मनी प्लांट
मनी प्लांट को घर के मुख्यद्वार पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। कहा जाता है कि मनी प्लांट को चाहे घर के अंदर लगाएं या बाहर लगाएं, यह पौधा हमेशा ही घर में खुशियों को बढ़ाने वाला होता है। मनी प्लांट को घर के मेन एंट्रेंस पर लगाने से जीवन से आर्थिक संकट दूर होते हैं।

PunjabKesari Plants for home

Basil plant तुलसी का पौधे
तुलसी की विशेष धार्मिक मान्यता होती है। इस पौधे को घर के लिए बेहद शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि इसे घर के मुख्यद्वार पर लगाने से भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। आर्थिक परेशानियों को दूर रखने के लिए भी तुलसी के पौधे को लगाया जा सकता है।

PunjabKesari Plants for home

Jasmine plant जैस्मिन प्‍लांट
जैस्मिन प्‍लांट को चमेली का पौधा भी कहा जाता है। घर के लिए जैस्मिन प्‍लांट बहुत ही लकी और पॉजिटिव एनर्जी वाला पौधा है। कहा जाता है कि इसकी खूशबू तन-मन को महका देती है। घर के मुख्यद्वार पर चमेली का पेड़ लगाएं तो न सिर्फ यह घर को सुगंध से भर देगा बल्कि धन में भी वृद्धि करेगा।

PunjabKesari Plants for home

Banana tree केले का पेड़
केले के पौधे को घर में लगाना बहुत ही शुभ और उपयुक्त माना जाता है क्योंकि केले के पौधे को बहुत ही पवित्र माना जाता है। 
गुरुवार को इसकी पूजा का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार, केले का पौधा घर के वास्तु के लिए अच्छा माना जाता है। शास्त्रों में इसे भगवान विष्णु का प्रतीक कहा गया है। यह वास्तु के अनुसार घर के लिए सबसे शुभ पौधों में से एक है।

PunjabKesari Plants for home


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News