घर में बिल्कुल न रखें देवी लक्ष्मी की ऐसी प्रतिमा, वरना...
punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2020 - 04:15 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
माता लक्ष्मी को शास्त्रों में धन, ऐश्वर्य, सुख-संपत्ति आदि की देवी कहा गया है। यहा कार णहै कि हर कोई चाहता है उस पर इनकी अपार कृपा हमेशा बरसती रहे। क्योंकि जिस व्यक्ति के जीवन में इनकी कृपा नहीं होती उसे अपनेी लाइफ में धन-संपत्ति की हमेशा कमी ही रहती है। मगर कई बार इंसान इन्हें खुश करने के चक्कर में उल्टा ऐसे काम कर लेते हैं जिससे उन्हें इनका प्यार आशीर्वाद नहीं बल्कि इनके क्रोध का शिकार होना पड़ता है। जी हां, जाने-अनजाने प्रत्येक व्यक्ति कुछ ऐसी गलतियों तक बैठता है जिससे देवी लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। और अब इतना तो सब जानते हैं कि अगर देवी लक्ष्मी किसी पर अप्रसन्न होती हैैं तो उसके जीवन में पैसे की कमी ही कमी हो जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं घर में देवी लक्ष्मी की कौन सी प्रतिमा की घर में लगाना चाहिए।
धन की देवी माता लक्ष्मी की प्रतिमा लगभग हर घर में रखी होती है। क्योंकि शास्त्रों के अनुसार हर रोज़ मां लक्ष्मी की आराधना करने से धनसंबंधी परेशानी दूर रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि घर में रखी हुई इस तरह कि मां लक्ष्मी की प्रतिमा या मूर्ति आपको नुकसान भी पहुंचा सकती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि कौनसी हैं वो प्रतिमा। और तस्वीर।
पूजा घर में माता लक्ष्मी की मूर्ति जरूर होती है। लेकिन कई बार लोग भूलवश देवी लक्ष्मी की खड़ी अवस्था में प्रतिमा रख देते हैं जिसे नहीं रखना चाहिए। माता के इस स्वरूप में की जाने वाली पूजा फलित नहीं होती।
पुराणों के अनुसार देवी लक्ष्मी चंचल होती हैं इसलिए कभी भी उनकी खड़ी अवस्था में मूर्ति रखने पर वह उस स्थान पर ज्यादा देर तक नहीं टिकती हैं। हमेशा घर पर माता लक्ष्मी की बैठी हुई प्रतिमा को रखना चाहिए।
इसके अलावा माता लक्ष्मी का वाहन उल्लू होता है और उल्लू भी चंचल स्वभाव का होता है इसलिए देवी लक्ष्मी की मूर्ति कभी भी उल्लू पर बैठी हुई अवस्था में नहीं रखना चाहिए। तो वहीं अधिकतर घरों पर माता लक्ष्मी की मूर्ति भगवान गणेश जी के साथ रखी दिखाई पड़ती है। इस तरह से रखना गलत है। दरअसल माता लक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी है इसलिए माता लक्ष्मी की मूर्ति के साथ विष्णु जी को रखना चाहिए। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी को सिर्फ दीपावली के दिन ही एक साथ रखना चाहिए। दीवाली के दिन घर पर सुख-समृद्धि लाने के लिए माता लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की एक साथ पूजन करना चाहिए।
माता लक्ष्मी की मूर्ति को कभी भी दीवार से सटाकर नहीं रखना चाहिए। वास्तु में इसे दोष की तरह से देखते हैं। मूर्ति और दीवार के बीच दूरी बनकर रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार पूजा घर और उनमें रखी देवी-देवताओं की मूर्ति को सही दिशा में रखना बेहद जरूरी होता है। देवी लक्ष्मी की मूर्ति को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए तभी शुभ फल की प्राप्ति होती है। कई लोग अपने पूजा घर में देवी लक्ष्मी की एक से ज्यादा मूर्ति और तस्वीरें रखते हैं जिसे शास्त्रों में वर्जित माना गया है। तो अगर आप भी घर में मां लक्ष्मी की तस्वीर रखना चाहते हैं तो इन बातों को ज़रूर ध्यान रखें।