Pitru Paksha 2022: सपने में दिखाई दे पितर तो मिलता है ये संकेत

punjabkesari.in Friday, Sep 02, 2022 - 02:29 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
जैसे कि हम आपको अपनी वेबसाइट के माध्यम से जानकारी दे चुके हैं कि इस वर्ष पितृ पक्ष 10 सितंबर शनिवार को प्रांरभ होने जा रहा है, जिसे हिंदू धर्म में खासा महत्व प्रदान है। इस दौरान लोग मृत्य परिजनों का श्राद्ध व तपर्ण करते हैं ताकि उनकी मुक्ति हो सके। हिंदू पंचांग मानें तो प्रत्येक वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि से पितृ पक्ष प्रारंभ होता है। जिसके साथ ही देश के गंगा घाटों पर लोगों की अधिक भीड़ देखने को मिलती है। लगभग 2 साल के बाद देश भर के गंगा घाटों पर विधि विधान से ये श्राद्ध कर्म व तपर्ण आदि किया जाएगा। बता दें पितृ पक्ष 16 दिन तक चलता है। जैसे कि हमने आपको उपरोक्त बताया है कि इस साल पितृपक्ष 10 सितंबर 2022, शनिवार से शुरू होंगे। वहीं समापन 25 सितंबर 2022 को होगा।
PunjabKesari Pitru Paksha 2022, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2022 Date, Pitru Paksha 2022 Starts From 10th September, seeing-ancestors-in-dream, Ancestors, Pitar, Pitra Paksh, Dharm
ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष में पूर्वज पितृ लोक से धरती पर विचरण करते है। इतना ही नहीं किसी न किसी तरह से अच्छे बुरे का संकेत देते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ संकेतों के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं।

कहा जाता पितृ पक्ष के दिनों में अगर किसी व्यक्ति को सपने में अपने पितृ दिखाई दें तो किन्हीं हालातों में ये अच्छे तो किन्हींमें अशुभ साबित होते हैं। तो वहीं अन्य मान्यताओं के अनुसार पितरों का सपने में आने कोई न कोई संकेत जरूर देता है। तो आइए जानते हैं कि पितरों का सपने में आना क्या संकेत देता है।

PunjabKesari Pitru Paksha 2022, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2022 Date, Pitru Paksha 2022 Starts From 10th September, seeing-ancestors-in-dream, Ancestors, Pitar, Pitra Paksh, Dharm
हिंदू धार्मिक मान्यता के अनुसार अगर किसी व्यक्ति को सपने में बार-बार पितर दिखाई दे तो इसका मतलब होता है कि उनकी कोई इच्छा अधूरी है। असल में सपने के जरिए वे आपको कुछ बताना चाहते हैं। ऐसे में व्यक्ति को  अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए पाठ करवाना चाहिए तथा अपनी क्षमता अनुसार उनके नाम से दान करना चाहिए।

1100  रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं । अपनी जन्म तिथि अपने नाम , जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर वाट्स ऐप करें
PunjabKesari
इस दौरान सपने में अगर पूर्वज प्रसन्न मुद्रा में या आशीर्वाद देते हुए दिखाई दे जाएं तो इसका मतलब होता है कि आपके पूर्वज आप से बेहद प्रसन्न हैं और आपके द्वारा किए गए श्राद्ध को स्वीकार कर रहे हैं।

अगर सपने में पूर्वज शांत मुद्रा में दिखें इसका मतलब होता है कि आपके पितर देव आप से संतुष्ट हैं और जल्दी ही किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

इसके अतिरिक्त अगर सपने में पूर्वजों को स्वयं के बहुत करीब देखा जाए या महसूस किया जाए तो इसका मतलब ये होता है कि अभी भी वे परिवार के मोह को नहीं छोड़ पा रहे हैं। ऐसे में के इनके नाम से अमावस्या को धूप दिखानी चाहिए साथ ही आत्मा शांति के लिए अनुष्ठान करवाना चाहिए। इसके अलावा गाय को रोटी भी खिलानी चाहिए।
PunjabKesari Pitru Paksha 2022, Pitru Paksha, Pitru Paksha 2022 Date, Pitru Paksha 2022 Starts From 10th September, seeing-ancestors-in-dream, Ancestors, Pitar, Pitra Paksh, Dharm
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Jyoti

Related News