People Born in July: जुलाई में जन्मे जातकों की बहुत तेज होती है Sixth Sense, जानें और भी गहरे राज
punjabkesari.in Tuesday, Jul 01, 2025 - 02:00 PM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
People Born in July: जुलाई में जन्म लेने वाले जातक भीतर से संवेदनशील लेकिन बाहरी रुप से खुद को मजबूत दिखाते हैं। ये लोग बाहर से शांत, दृढ़ और कभी-कभी गंभीर लग सकते हैं लेकिन भीतर से अत्यंत भावुक होते हैं। ये लोग अपने आसपास के अंधकार में भी दूसरों को उम्मीद दे सकते हैं लेकिन खुद अकेलेपन से जूझते हैं। इनके मन में दो चेहरे होते हैं एक अपनों के लिए और दूसरा दुनिया के लिए। दुनिया इन्हें सुलझा हुआ समझती है लेकिन इनके करीबी जानते हैं कि ये अंदर ही अंदर कितना महसूस करते हैं। इनकी छठी इंद्रिय बहुत तेज़ होती हैं। ये पहले से महसूस कर सकते हैं कि कौन झूठ बोल रहा है, कौन भरोसे के लायक है।
The nature of people born in July in relationships रिश्तों में जुलाई में जन्म लेने वालों का स्वभाव:
प्रेम में समर्पण: जब ये प्यार करते हैं, तो पूरी आत्मा से करते हैं। ये अपने साथी के लिए खुद को भूल सकते हैं।
प्यार में डर: इन्हें सबसे ज्यादा डर प्रेम संबंध छूट जाने का होता है इसलिए कई बार ये अपने प्यार से चिपक जाते हैं या असुरक्षित हो जाते हैं।
दोस्ती में गहराई: ये कम दोस्तों में विश्वास करते हैं लेकिन जिनसे जुड़ते हैं, उनके लिए पूरी दुनिया छोड़ सकते हैं।
धोखा सह नहीं पाते: इनके लिए भावनात्मक विश्वास बहुत पवित्र होता है। एक बार टूट गया, तो ये लौटते नहीं।
Mental and Spiritual Inclinations of Those Born in July जुलाई में जन्म लेने वालों का मानसिक और आध्यात्मिक झुकाव:
जुलाई के जातकों का चंद्र चेतना से गहरा संबंध होता है। इनके सपने भविष्य का संकेत दे सकते हैं। ये लोग अक्सर रात को ज़्यादा जीवंत होते हैं क्योंकि उनका मन रात में सच्चा होता है। मौन साधना, जल तत्व से जुड़ी साधनाएं और चंद्र गायत्री इनकी आत्मा को गहराई देती हैं।
The hidden strengths of people born in July जुलाई में जन्मे जातको की छुपी ताकतें:
Emotional Translator: ये दूसरों की खामोशी पढ़ सकते हैं, बिना कुछ कहे, किसी का दर्द समझ सकते हैं।
Silent Warrior: जब जरूरत हो, ये बिना शोर किए बड़ा संघर्ष कर सकते हैं और जीत भी जाते हैं।
Heart Architect: ये रिश्तों को बहुत खूबसूरती से गढ़ते हैं जैसे कोई कलाकार अपनी मूर्ति बनाता है।
Weaknesses that can take a toll on people born in July कमजोरियां जो जुलाई में जन्मे जातकों पर भारी पड़ सकती हैं:
अपने दर्द को छुपाते रहना जिससे कभी-कभी मानसिक थकान या डिप्रेशन तक पहुंच सकते हैं।
जरूरत से ज़्यादा दूसरों को बचाने की आदत यहां तक कि खुद को खो देने का खतरा।
माफ़ कर देने की आदत बार-बार गलत लोगों के लौटने की गुंजाइश बना लेती है।
How July borns find peace and strength in life जुलाई में जन्मे जातक जीवन में शांति और शक्ति कैसे पाएं ?
सोने से पहले जल तत्व को निहारें (जैसे दीपक, जलकुंड, चंद्रमा): इससे मानसिक अशांति कम होती है।
चंद्रमा के सामने बैठकर 7 बार ॐ सोम सोमाय नमः जप करें यह आपकी ऊर्जा को संतुलन देगा।
नारियल के पानी में कपूर डालकर रविवार को स्नान करें इससे आत्म-शक्ति बढ़ती है।