Parshuram Dwadashi 2026 : परशुराम द्वादशी के दिन करें ये उपाय, मिलेगा उत्तम संतान प्राप्ति का आशीर्वाद

punjabkesari.in Tuesday, May 12, 2026 - 04:41 PM (IST)

Parshuram Dwadashi 2026 : हिंदू धर्म में परशुराम द्वादशी के पर्व को बहुत फलदायी माना जाता है। भगवान राम के अवतार से पहले और वामन अवतार के बाद भगवान विष्णु ने जो अवतार लिया, वे भगवान परशुराम कहलाते हैं। परशुराम जयंती के बारे में तो हर कोई जानता है, लेकिन परशुराम द्वादशी के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। माना जाता है कि यह दिन उत्तम संतान की प्राप्ति के लिए बहुत खास माना जाता है। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ परशुराम जी की पूजा करने से धन-धान्य, सुख-समृद्धि के साथ भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिम कुछ खास उपाय करने से जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आइए जानते हैं परशुराम द्वादशी के दिन कौन से उपाय करने चाहिए। 

Parshuram Dwadashi 2026

परशुराम द्वादशी पर करें ये उपाय

परशुराम द्वादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद साफ-सुथरे वस्त्र धारण करें और विष्णु जी को हल्दी की गांठ अर्पित करें। पूजा के के बाद हल्दी को गांठ के तिजोरी में रखें। इस उपाय को करने से धन से जुड़ी सारी परेशानियां दूर होती है। घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

Parshuram Dwadashi 2026

परशुराम द्वादशी के दिन जरूरतमंदों और गरीबों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करें क्योंकि इस दिन दान-पुण्य करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से घर-परिवार में खुशहाली बनी रहती है संतान प्राप्ति की कामना पूरी होती है। 

परशुराम द्वादशी के दिन विष्णु जी की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करें और उनके नामों और मंत्रों का जाप करें।  इस उपाय को करने से उत्तन संतान प्राप्ति का आशीर्वाद मिलता है और मन की हर मनोकामना पूरी होती है।  

Parshuram Dwadashi 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Sarita Thapa

Related News