Padam Puran: भूलकर भी न लगाएं इन चीजों को पैर, न चाहते हुए भी भोगना पड़ेगा कष्ट

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2024 - 08:09 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Padam Puran: हिन्दू धर्म में महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित पद्म पुराण में ऐसी बहुत सी बातें लिखी गई हैं जो पाप और पुण्य के बारे में बताती हैं। इसमें ऐसी बहुत सी चीजों के बारे में लिखा है जो दिखने में चाहे अजीव हैं मगर फिर भी उन्हें पूजा जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार भूलकर भी इन चीजों पर पैर नहीं लगाना चाहिए। अन्यथा जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कौन सी हैं वो वस्तुएं। 

Shell शंख
हिन्दू धर्म में शंख को बहुत पूजनीय माना जाता है। इसमें धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। ऐसे में इसे पैर लगाने से आप पाप के भागीदार बन जाते हैं। इसके अलावा ऐसा करने से जीवन में धन-धान्य की कमी देखने को मिलती है। 

PunjabKesari Padam Puran

Dead body ashes मुर्दे की राख
शास्त्रों के अनुसार मरे हुए व्यक्ति की राख को कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो कालों के काल महाकाल आपसे रुष्ट हो जाते हैं। मान्यताओं के अनुसार इस रख से उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में मुर्दे की राख से महादेव की भस्म आरती होती है। इस वजह से ऐसा करने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

PunjabKesari Padam Puran

Broom झाड़ू 
झाड़ू का इस्तेमाल घर की साफ-सफाई के लिए किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार इसमें देवी लक्ष्मी का वास होता है। यह भी मान्यता है कि  झाड़ू घर की दरिद्रता को खत्म करने का काम करती है। इस वजह से इसे कभी भी पैर न लगाएं।

PunjabKesari Padam Puran

Money making thing धन कमाने वाली चीज 
जिस चीज की वजह से हम अपनी रोजी-रोटी चलाते हैं। जैसे कि लैपटॉप या फिर सिलाई वाली मशीन कभी भी पैर नहीं लगाना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपको आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 

PunjabKesari Padam Puran

Brass pot पीतल के बर्तन 
पीतल के बर्तन सूर्य का प्रतिनिधित्व करते हैं। कहते हैं इससे आपके पिता की सेहत जुड़ी होती है। इस वजह से इन्हें पैर लगाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा यदि आप चांदी को पैर लगाते हैं तो आपकी कुंडली में चन्द्रमा की स्थिति कमजोर होती है।

PunjabKesari Padam Puran


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News