अगर बनना है करोड़पति आज रात करें ये काम

punjabkesari.in Monday, Apr 30, 2018 - 11:50 AM (IST)

आज वैशाख मास की पूर्णिमा है। शास्त्रों में इसे बहुत पवित्र व पावन दिन माना गया है। गरुड़ पुराण में कहा गया है जो स्त्री-पुरुष इस दिन स्नान, दान और खास उपाय करते हैं, उन्हें शुभ लाभ की प्राप्ति होती है। घोर से घोर पाप का अंत होता है। पूर्णिमा की रात सकारात्मक शक्तियों का बोलबाला होता है। ऐसा भी कहा जाता है की ये देवी लक्ष्मी की प्रिय रातों में से एक है। रात को महालक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने प्रिय भक्तों के घर जाती हैं। आप भी करोड़पति बनने की इच्छा रखते हैं, आज रात करें ये काम। इन उपायों से नकारात्मकता और गरीबी सदा के लिए जाएगी आपके घर से बाहर-
 

वैसे तो हर रोज घर में गौमूत्र का छिड़काव करना चाहिए। इससे घर में किसी भी तरह की नकारात्मकता प्रवेश नहीं कर पाती। सात्विक माहौल से खुशहाली बनी रहती है। हर रोज ऐसा करना संभव न हो तो पूर्णिमा, सभी शुभ मुहूर्तों और त्योहारों पर ये उपाय जरूर करें।


सूर्योदय और सूर्यास्त पर घर के मंदिर में गाय के घी में कपूर मिलाकर दीपक करें। इससे घर का वातावरण सकारात्मक होगा। ऊपरी शक्तियां प्रभावहीन होंगी।


सुबह सूर्योदय होने से पहले घर को साफ करें, फिर रंगोली सजाएं। वास्तु के अनुसार रंगोली हमेशा उत्तर दिशा में ही बनानी चाहिए क्योंकि उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर का क्षेत्र है, यहां पर सही आकार और सही रंग की रंगोली बनाकर आप अपने जीवन में नए अवसरों और धन को आकर्षित कर सकते हैं।


पूर्णिमा की रात चांद निकलने पर भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का पूजन सारा परिवार एक साथ मिलकर करे। भोग में खीर चढ़ाएं, सारा परिवार मिलकर प्रसाद ग्रहण करे।   


सूर्यास्त के समय घर में कच्चा दूध लाकर शहद व गंगाजल मिलाएं। फिर इसके दो भाग कर लें, एक भाग से सभी पारिवारिक सदस्य स्नान करें और दूसरे भाग से सारे घर में छिड़काव करें। ध्यान रखें घर का कोई भी कोना छूटना नहीं चाहिए। जो दूध बच जाए उसे घर के मेन गेट के बाहर धार बना कर फैला दें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Niyati Bhandari

Recommended News

Related News