October 2023 Virgo Horoscope: कन्या राशि के लिए अक्टूबर महीने का राशिफल
punjabkesari.in Monday, Oct 02, 2023 - 08:50 AM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
October 2023 Horoscope: आज बात करेंगे कि कन्या राशि के जातकों के लिए अक्टूबर का महीना कैसा रहेगा ? मंगल और सूर्य आपकी राशि के ऊपर से गोचर कर रहे हैं। केतु का दूसरे भाव में गोचर शुभ नहीं है। शनि छठे भाव में शुभ गोचर में हैं। राहु, चंद्रमा और गुरु का गोचर शुभ नहीं है। शुक्र शुभ गोचर में हैं। बुध का गोचर शुभ नहीं है। शनि और शुक्र ही ऐसे ग्रह हैं, जो शुभ गोचर में हैं। बुध अपनी ही राशि में आकर उच्च के हो जाएंगे। बुध का लग्न से गोचर शुभ नहीं होता। शुक्र राशि परिवर्तन करके बारहवें भाव में आ जाएंगे। मंगल राशि परिवर्तन करके धन स्थान में आ जाएंगे। 17 अक्टूबर को सूर्य राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र और शनि की अलावा कोई ग्रह शुभ गोचर में नहीं रहेंगे।
Status of Karma Sthana in the month of October अक्टूबर महीने में कर्म और आय स्थान की स्थिति: बुध कर्म स्थान के स्वामी हैं और ये लग्न में आकर बैठ गए हैं। काम करने का मन नहीं करेगा। जो काम करना चाहेंगे, उसमें कोई न कोई दिक्कत आ जाएगी। धैर्य से काम लें। आय भाव का स्वामी महीने की शुरुआत में ही राहु-केतु भाव में चला गया है। काम होगा लेकिन थोड़ा लेट। अष्टम में गुरु का गोचर शुभ नहीं होता लेकिन गुरु की दृष्टि हमेशा शुभ होती है। जो लोग इंपोर्ट-एक्सपोर्ट का काम करते हैं उनके लिए समय काफी बढ़िया रहेगा। धन भाव के ऊपर तीन पाप ग्रहों का प्रभाव है तो थोड़ी समस्या हो सकती है।
Relationship status in October अक्टूबर महीने में रिलेशन की स्थिति: बुध सप्तम भाव को देख रहे हैं। ये राशि के स्वामी हैं आपकी। शुक्र मैरिज के कारक ग्रह हैं। महिलाओं को थोड़ा संभल कर रहना होगा। शुक्र के ऊपर दो पाप ग्रहों का प्रभाव है लेकिन गुरु भाव का स्वामी भी होकर चार पाप ग्रहों के प्रभाव में है। सिंगल के लिए समय काफी सही रहेगा। किसी से रिश्ते की बात चल सकती है। शनि का छठे भाव में गोचर शुभ होता है। राशि का स्वामी राशि को मजबूत जरूर कर रहा है। लग्न के एक तरफ तीन पाप ग्रह हैं लेकिन एक तरफ शुक्र की पॉजिटिव वाइब्स है।
Health status in the month of October अक्टूबर महीने में सेहत की स्थिति: सेहत को लेकर बहुत ज्यादा दिक्कत नहीं आएगी। ड्राइविंग करते समय सावधान रहें। मंगल और केतु अष्टम भाव को देख रहे हैं। शनि इसे तीसरी दृष्टि से देख रहे हैं। दुर्घटना के चांस हैं। सूर्य लग्न के कारक ग्रह लग्न में ही रहेंगे।
Status of education in the month of October अक्टूबर महीने में शिक्षा की स्थिति: स्टडी के लिए बुध उच्च के हो गए हैं। पढ़ाई के लिए समय सही रहेगा।
नरेश कुमार
https://www.facebook.com/Astro-Naresh-115058279895728