समझदार होने के बावजूद उलझन में क्यों पड़ती हैं इन मूलांक की महिलाएं, जानें वजह
punjabkesari.in Saturday, Nov 08, 2025 - 01:36 PM (IST)
शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ
Numerology Secrets: अंक ज्योतिष में, व्यक्ति की जन्मतिथि के योग से प्राप्त मूलांक उसके स्वभाव और व्यक्तित्व को दर्शाता है। कुछ मूलांक की महिलाएं स्वभाव से बहुत अधिक विचारशील होती हैं, जिस कारण वे हर छोटे-बड़े फैसले में उलझन महसूस करती हैं और उनका अत्यधिक सोचना कभी-कभी उनके काम बिगाड़ सकता है। लेकिन कुछ ऐसे मूलांकों की महिलाएं भी हैं, जिन्हें अक्सर निर्णय लेने में संघर्ष करना पड़ता है। तो आइए जानते हैं वो कौन से मूलांक की महिलाएं हैं।

मूलांक 2
मूलांक 2 की महिलाएं अत्यंत संवेदनशील और भावनात्मक होती हैं। ये दूसरों के विचारों और भावनाओं से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाती हैं। अत्यधिक भावनात्मकता के कारण ये अक्सर दो रास्तों के बीच फंसी रहती हैं। निर्णय लेते समय ये सभी पहलुओं को इतना गहराई से सोचने लगती हैं कि निर्णय पर पहुंचने में इन्हें काफी देर हो जाती है। छोटी-छोटी बातों को भी बार-बार सोचने से ये मानसिक तनाव का शिकार हो सकती हैं, जो इनके आत्मविश्वास और कार्यक्षमता को प्रभावित करता है।

मूलांक 6
इस मूलांक की महिलाएं कलात्मक, आकर्षक और पूर्णतावादी होती हैं। ये हमेशा हर चीज में सर्वश्रेष्ठ की तलाश करती हैं। इनकी परफेक्शन की चाह इन्हें हर विकल्प में दोष ढूंढने के लिए मजबूर करती है। ये अपने जीवन के फैसलों में संतुलन खोजने की कोशिश करती हैं, लेकिन विकल्पों की अधिकता इन्हें विचलित कर देती है। बेहतर विकल्प की तलाश में ये अक्सर समय गंवा देती हैं और कई बार बेहतरीन मौके हाथ से निकल जाते हैं।
मूलांक 7
मूलांक 7 वाली महिलाएं गहरी विश्लेषक और खोजी स्वभाव की होती हैं। ये हर चीज की तह तक जाना चाहती हैं और सतही बातों पर भरोसा नहीं करतीं। किसी भी निर्णय तक पहुंचने से पहले ये सभी संभावित परिणामों का बहुत गहन विश्लेषण करती हैं। ये अक्सर एक ही विचार को कई बार दोहराती हैं। ये अपनी अंतरात्मा की आवाज़ पर भरोसा करने के बजाय, तथ्यों और डेटा पर अत्यधिक निर्भर रहती हैं, जिससे निर्णय लेने में अनावश्यक देरी होती है।

