Numerology: भाग्यांक 1 वाले व्यक्ति में होता है सम्मोहन आकर्षण

punjabkesari.in Sunday, Nov 21, 2021 - 10:56 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Numerology: भारतीय सभ्यता में संख्याओं को लेकर हमेशा से एक खास किस्म की उत्तेजना रही है। यह बात आश्चर्यजनक शायद इसलिए नहीं लगती क्योंकि हमने ही कभी गणित के रहस्यों को सुलझाया था, अंकों की निराली माया शुरू से ही मनुष्य को प्रभावित करती रही है। आज यदि हमारे जीवन में अंकों का स्थान नहीं हो तो हमारा जीवन कैसा होगा ? बिना अंकों के हम अपने जीवन में एक अधूरापन-सा महसूस करेंगे क्योंकि आज दैनिक जीवन में हम न जाने कितनी बार अंकों का उपयोग करते हैं। इन निराले अंकों के बिना तो हम अपने जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते। अंक हमारे दैनिक जीवन में उपयोग में तो आते ही हैं यही अंक हमारे जीवन की बहुत हद तक प्रभावित भी करते हैं।

PunjabKesari Numerology

जिस तरह ब्रह्मांड में स्थित ग्रह नक्षत्रों का हमारे जीवन पर प्रभाव पड़ता है, उसी तरह इन अंकों का अथवा यों कहे कि हमारे भाग्यांक का हमारे जीवन पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है। आइए जानें क्या कहता है हम सभी लोगों का भाग्यांक।

ज्योतिष विद्या में संयुक्त का अर्थ होता है जोड़ या संयोग करना। जन्म की अंग्रेजी तारीख, जन्म का अंग्रेजी महीना और अंग्रेजी सन् तीनों ही विविध संख्याओं को जोड़ कर संयुक्त अंक या भाग्यांक बनाया जाता है। 

मान लीजिए किसी व्यक्ति का जन्म 17 अक्तूबर 1978 को हुआ है।
दिनांक =
17=1+7 =8
 माह = 10 = 1+0 =1
सन् = 1978 =1+9+7+8= 25
कुल जोड़ = 8+1+25 = 34
भाग्यांक = 3+4 =7

इस प्रकार हम अपना भाग्यांक प्राप्त कर सकते हैं। भाग्यांक का बहुत महत्व है इसलिए इसे भाग्य का चमत्कारिक अंक भी कहा जाता है।

PunjabKesari Numerology

Numerology number 1 भाग्यांक 1 वाले व्यक्ति
भाग्यांक 1 के लिए भाग्यशाली व्यक्ति वही होंगे जिनका योग 1 होता है या फिर मित्र अंकों से संबंधित वर्ष भी बेहतर सिद्ध होंगे। ऐसा हर भाग्यांक के साथ होता है। भाग्यांक 1 वाले व्यक्ति निश्चित रूप से भाग्यशाली होते हैं। लम्बे, हृष्ट-पुष्ट शरीर, सुंदर, कद काठी, प्रभावशाली व्यक्तित्व और सम्मोहन आकर्षण से युक्त ये व्यक्ति जीवन जीने की कला को अच्छी तरह से जानते हैं। इनके हृदय में कुछ नवीन कर गुजरने की तमन्ना होती है। 

नेतृत्व के गुण कूट-कूटकर भरे होते हैं और जीवन से प्रशासनिक पद प्राप्त कर कुशल प्रशासक भी सिद्ध होते हैं। इनकी कमजोरी स्वयं समस्याएं निर्मित करना और उलझना है। ये आर्थिक रूप से सम्पन्न होते हैं। मित्रता निभाना जानते हैं और ये अच्छे मित्र साबित होते हैं। 

स्वयं कष्ट उठाकर भी मित्रों का हित करना उन्हें आता है। एकांत इन्हें खलता है और ये हर समय मित्रों से घिरे रहते हैं। ये सफल व्यापारी भी हो सकते हैं और सफल प्रशासक भी। मैनेजर, व्यवस्थापक, निर्देशक और नेतृत्व वाले स्थानों पर इनकी प्रतिभा चरम पर होती है। भाग्यांक एक के लिए शुभ तारीखें 1, 10, 19, 28 हैं।  

PunjabKesari Numerology


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Niyati Bhandari

Related News