दिल्ली की शोभा बढ़ाएंगे 9 लाख ट्यूलिप, खिलेंगे रंग-बिरंगे फूल

punjabkesari.in Thursday, Jun 13, 2024 - 07:42 AM (IST)

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

नई दिल्ली (नवोदय टाइम्स): आने वाले वसंत के मौसम में ट्यूलिप के फूल एन.डी.एम.सी. और लुटियंस जोन के अलावा राष्ट्रीय राजधानी के बड़े हिस्से की शोभा बढ़ाएंगे। इसके लिए विभिन्न एजैंसियों द्वारा 9 लाख से अधिक ट्यूलिप खरीद की योजना है। 

बता दें कि पिछले वर्ष पहली बार एन.डी.एम.सी. क्षेत्र और लुटियंस जोन के बाहर इन फूलों को लगाया गया था। उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना की पहल पर और दिल्ली को फूलों का शहर बनाने के उद्देश्य से ट्यूलिप समेत दूसरी किस्म के फूलों की संख्या को बढ़ाया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prachi Sharma

Related News