महात्मा विदुर की ये बातें कभी न भूलें

punjabkesari.in Monday, Jan 04, 2021 - 04:45 PM (IST)

महाभारत में वैसे तो हर एक पात्र बहुत खास था, लेकिन विदुर का पात्र बहुत ही महत्वपूर्ण रहा है। वहीं विदुर द्वारा बनाई गई नीतियों के बारे में बात करें तो उसकी नीतियां तब के समय तो बहुत खास थी, उसके साथ ही आज के समय में भी बहुत काम आती हैं। कहते हैं कि अगर उनकी नीतियों को कोई अपने जीवन में उतार ले तो उसका जीवन सुधर सकता है। उनका दिखाया हुआ मार्ग वास्तविकता पर आधारित है, जिसे अमल में लाना संभव है। 
PunjabKesari
घमंड
कहते हैं कि इंसान को कभी भी अपनी किसी बात पर मान या घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि इसका नतीजा अंत में बुरा ही होता है। जैसे कि रावण को अपनी ताकत पर घमंड हो गया था, लेकिन उसे उसका परिणाम भुगतना पड़ा था। 

वाणी पर संयम 
ज्यादा बोलने वाला शख्स कई बार कुछ ऐसी बातों को कह जाता है, जिसका नकारात्मक परिणाम उसे पूरे जीवन झेलना पड़ता है। इसलिए विदुर मनुष्य को अपनी वाणी पर संयम रखने की सीख देते हैं। साथ ही किसी बात को खूब सोच-समझकर बोलने का ज्ञान देते हैं। 
PunjabKesari
त्याग भावना
समाज में सुख, शांति बनाए रखने के लिए मनुष्य के अंदर त्याग की भावना होनी चाहिए। जो व्यक्ति त्याग करना नहीं जानता उसकी शीघ्र ही मृत्यु हो जाती है और वह पापों का भागीदार होता है। 

लालच और स्वार्थ 
लोभी व्यक्ति ज्यादा दिनों तक जीवित नहीं रहता है। लालची इंसान न तो कभी खुद का भला कर सकता है औ न ही वह अपने साथ जुड़े लोगों के लिए अच्छा सोच सकता है। 
PunjabKesari
गुस्सा 
क्रोध मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन है। गुस्से में इंसान कई बार इतना गलत कर जाता है कि उसका पश्चताप पूरे जीवन करना पड़ता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Lata

Recommended News

Related News